कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए सशक्त हथियार दिएः सोनिया

कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को जम्मू में एक चुनाव रैली में कहा कि कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए सशक्त हथियार दिए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कुछ मंत्री अनुचित शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।

By Sanjay BhardwajEdited By: Publish:Wed, 10 Dec 2014 01:14 PM (IST) Updated:Wed, 10 Dec 2014 03:57 PM (IST)
कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए सशक्त हथियार दिएः सोनिया

जम्मू/अनंतनाग। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को जम्मू में एक चुनाव रैली में कहा कि कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए सशक्त हथियार दिए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कुछ मंत्री अनुचित शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।

इससे पहले सोनिया ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में प्राकृतिक आपदा को लेकर सहायता के खूब वादे किए गए, लेकिन आज तक लोगों को कोई मदद नहीं मिली।

सोनिया ने यह बात शांगस में एक चुनावी जनसभा में कही। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि बाढ़ राहत के कामों में सुस्ती क्यों आई। उन्होंने केंद्र सरकार पर राहत पैकेज देने में देरी का आरोप मढ़ते हुए कहा कि राज्य सरकार ने 39 हजार करोड़ मांग की थी, लेकिन उस पर अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार को जरूरत के मुताबिक अब तक सहायता नहीं मिली है। कांग्रेस बाढ़ के समय कश्मीरियों की मदद के लिए आगे आई। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंबे-चौड़े वादे तो किए, लेकिन लोगों तक कोई मदद नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि केंद्र का ध्यान राहत की ओर नहीं है।

सोनिया ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य में सबकी बराबर तरक्की के लिए काम किया। हमारी सरकार बनने के बाद रोजगार के नए मौके आएंगे।

पढ़ें : सभी शक्तियां अपने पास रखना चाहती है भाजपा : राहुल

पढ़ें : झारखंड की कोयला खदानों पर भाजपा की नजर : सोनिया

chat bot
आपका साथी