सभी शक्ितयां अपने पास रखना चाहती है भाजपा : राहुल
कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने आज केरल में नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां सभी को शक्ति देना चाहती है वहीं भाजपा शक्ित अपने पास रखना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के अस्तित्व में आने के बाद लोगों का सपना टूट चुका
तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने आज केरल के तिरुवनंतपुर की रैली में नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां सभी को शक्ति देना चाहती है वहीं भाजपा शक्ित अपने पास रखना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के अस्तित्व में आने के बाद लोगों का सपना टूट चुका है। अब जनता कांग्रेस को वापस लाना चाहती है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि आज विचारों की लड़ाई है। भाजपा अपना भला करना चाहती है वहीं कांग्रेस देश और देश के लोगों का विकास करना चाहती है। उनका कहना था कि वह जब भी केरल आते हैं उन्हें बड़ा अच्छा लगता है। वह यहां के लोगों से काफी कुछ सीखते हैं।
मोदी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि वह मार्केटिंग करने में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि झाड़ू लगाना है लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं है। उनका कहना था कि कांग्रेस की मानसिकता और दिशा हमेशा से साफ रही है। कांग्रेस हमेशा से ही एकजुटता और भाईचारे में विश्वास रखती है और आपसी सदभाव बनाने में विश्वास रखती है।
पढ़ें: कश्मीर में हमलों के लिए राहुल ने पीएम को बताया जिम्मेदार