छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने लगाए 4 IED विस्फोटक, पुलिस ने किए बरामद

छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए चार इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किए हैं।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Sat, 07 Mar 2020 08:58 AM (IST) Updated:Sat, 07 Mar 2020 08:58 AM (IST)
छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने लगाए 4 IED विस्फोटक, पुलिस ने किए बरामद
छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने लगाए 4 IED विस्फोटक, पुलिस ने किए बरामद

कांकेर, एएनआइ।  छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए चार इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कीर्तन राठौर ने कहा कि सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को पाडलखेड़ा, ताड़ोकी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए चार आईईडी बरामद किए। बरामद आईईडी को डिफ्यूज कर दिया गया।

25 फरवरी को जवानों पर हुआ था हमला

इससे पहले 25 फरवरी को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा इलाके में मंगलवार को सुरक्षा बल के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान नक्सलियों ने आईईडी लगाया हुआ था जिसमें  ब्लास्ट  हो गया था। जिसकी चपेट में आने से डीआरजी (DRG) का एक जवान घायल हो गया था। घायल जवान को तुरंत ही रायपुर इलाज के लिए ले जाया गया था। इस हमले में दो जवानों के पैर में चोट आ गई थी। जब इन जवानों पर हमला हुआ उस वक्त ये बीजापुर  और दंतेवाड़ा के जवान संयुक्त ऑपरेशन पर सर्च कर रहे थे। 

इस दौरान संयुक्त टीम ने बीजापुर जिले से सात नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनमें से चार नक्सलियों पर पिछले साल नवंबर में आईईडी विस्फोट में शामिल होने के आरोप हैं।

10 फरवरी को जवानों के रास्ते में लगाया था IED

बता दें कि 10 फरवरी को भी सुकमा जिले के मिनपा इलाके के जंगलों में नक्सलियों ने  आईईडी (इंप्रोवाइस एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाया था। हालांकि, जवानों ने नक्सलियों के इरादों पर पानी फैरते हुए इसे ढूंढकर नष्ट कर दिया था। यह प्रेशर आईईडी था। इसे उस रास्ते पर बढ़ी सफाई से छुपा कर रखा गया था। जिस रास्ते पर इसे छुपाया गया था वहां से सुरक्षा बल निकलते हैं। हालांकि, वक्त रहते जवानों की नजर इस बम पर पड़ गई थी। 

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: बादल गांव में नजर आया विलुप्त हो रही प्रजाती का गौर बायसन, देखते रह गए लोग

chat bot
आपका साथी