अमेठी राजघराने के विवाद में आया नया मोड़

लखनऊ। अमेठी राजघराने के विवाद में शनिवार को नया मोड़ आ गया। अमेठी के एक व्यक्ति ने डॉ. संजय सिंह के पुत्र अनंत विक्रम सिंह सहित सात अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अमेठी के राजा रणंजय सिंह का महल भूपति भवन आज फिर सुर्खियों में है। राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह की दूसरी पत्नी अमीता सिंह के समर्थकों ने कल संजय सिंह के पुत्र

By Edited By: Publish:Sat, 26 Jul 2014 05:38 PM (IST) Updated:Sat, 26 Jul 2014 05:37 PM (IST)
अमेठी राजघराने के विवाद में आया नया मोड़

लखनऊ। अमेठी राजघराने के विवाद में शनिवार को नया मोड़ आ गया। अमेठी के एक व्यक्ति ने डॉ. संजय सिंह के पुत्र अनंत विक्रम सिंह सहित सात अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

अमेठी के राजा रणंजय सिंह का महल भूपति भवन आज फिर सुर्खियों में है। राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह की दूसरी पत्नी अमीता सिंह के समर्थकों ने कल संजय सिंह के पुत्र अनंत विक्रम सिंह तथा उनके समर्थकों पर हमला किया था। इस मामले में अनंत विक्रम की तहरीर पर कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आज अनंत विक्रम सिंह तथा उनके सात साथियों के खिलाफ अमेठी के गैरकीपुर के संतोष सिंह ने मामला दर्ज कराया है। राजघराने के विवाद के कारण रामनगर में तनाव होने से महल के बाहर और कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

सांसद डा. संजय सिंह के बेटे अनंत विक्रम सिंह मां गरिमा सिंह, पत्‍‌नी सांभवी सिंह, बेटे अधिराज सिंह, बहन महिमा व शैब्या के साथ कल से ही भूपति भवन में डटे हैं।

पढ़े : अखाड़ा बना अमेठी का भूपति भवन, राजघराने में खिंची तलवारें

chat bot
आपका साथी