Move to Jagran APP

अखाड़ा बना अमेठी का भूपति भवन, राजघराने में खिंची तलवारें

अमेठी के राजा रणंजय सिंह का महल भूपित भवन शुक्रवार को अखाड़ा बन गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह के पुत्र की आज महल के कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान हाथापाई के साथ हवाई फायरिंग भी हुई। इस प्रकरण के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह की पत्नी गरिमा सिंह ने भी आज चुप्पी तोड़ी। संजय

By Edited By: Published: Fri, 25 Jul 2014 02:23 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jul 2014 02:24 PM (IST)

लखनऊ। अमेठी के राजा रणंजय सिंह का महल भूपित भवन शुक्रवार को अखाड़ा बन गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह के पुत्र की आज महल के कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान हाथापाई के साथ हवाई फायरिंग भी हुई। इस प्रकरण के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह की पत्नी गरिमा सिंह ने भी आज चुप्पी तोड़ी।

loksabha election banner

संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह आज अपने पुत्र आनंद विक्रम सिंह के साथ रामनगर कोट थाना क्षेत्र में स्थित भूपित भवन महल पहुंची। इसके दो कमरों में आनंद विक्रम का सामान रखा था, जिसे दो दिन पहले संजय सिंह की दूसरी पत्नी तथा पूर्व मंत्री अमिता सिंह ने हटवा दिया था। सामान महल से बाहर होने की सूचना पर इस आज आनंद विक्रम अमेठी के राजभवन पहुंचे। उनको अमिता सिंह के समर्थकों ने महल के अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद विवाद ने उग्र रूप ले लिया। आनंद विक्रम के साथ हाथापाई की सूचना पर गांव के लोग भी एकत्र हो गए और इन लोगों ने महल के अंदर से हमलावर हो रहे लोगों पर धावा बोल दिया। इस दौरान हवाई फायरिंग भी हुई। इससे गुस्साए लोगों ने पथराव किया और गाड़ियों में तोडफ़ोड़ की। अमिता के पीआरओ को गांववालों ने जमकर पीटा तथा उसकी गाड़ी को भी तोड़ डाला। इसके बाद आनंद सिंह महल के अंदर चले गए। उनके साथ उनकी मां गरिमा सिंह भी महल के अंदर है। इस विवाद की सूचना डॉ. संजय सिंह व अमिता सिंह को दे दी गई है। दोनों के शाम तक दिल्ली से अमेठी आने की संभावना है। इन दोनों के आने के बाद मामला और गरमा सकता है।

संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह ने कहा कि एक पत्नी होने के नाते मैं 18 वर्ष तक चुप रही। मैंने काफी अन्याय सहा लेकिन उफ तक नहीं किया। जब मेरे पुत्र के साथ खराब बर्ताव की सूचना मुझे मिली तो अमेठी आना पड़ा। उन्होंने कहा कि आनंद विक्रम भी डॉ. संजय सिंह के ही पुत्र है, तो क्या महल में उनको दो कमरे भी नहीं मिल सकते। उन्होंने कहा कि लंबे समय से महल में उनके पास दो कमरे थे, जिसमें उनका सामान रखा था। दो-तीन पहले उनके सामान को महल के बाहर रखवा दिया गया। इस अन्याय के खिलाफ मैं चुप नहीं रहूंगी। पत्नी होने के नाते तो चुप रही, लेकिन मां के नाते तो मुझे सामने आना ही था।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता संजय सिंह ने दो शादी की थी। पहली पत्नी गरिमा सिंह से उन्हें एक बेटा और दो बेटियां हैं। आज गरिमा सिंह अपने बेटे आनंद और बेटियों के साथ महल में पहुंच गई। संजय सिंह के अमिता मोदी से दूसरी शादी करने के बाद से गरिमा सिंह पुत्र के साथ लखनऊ के अमेठी भवन में रह रही थी। आनंद जब भी अमेठी आते तो भूपत भवन के दो कमरों में ठहरते थे। दो दिन पहले उन कमरों से भी उनका सामान फेंक दिया गया था। पुत्र के भूपत भवन पर कब्जा करने के वक्त संजय सिंह दूसरी पत्नी अमिता के साथ दिल्ली में थे।

मौके पर पहुंची पुलिस :

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आज अमेठी के दौरे पर पुलिस प्रशासन उनके आगमन की तैयारी में जुटा हुआ था। ऐसे में हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसने किसी तरह लोगों को शांत कराया। अभी भी तनाव बना हुआ है।

पढ़ें : एक दिवसीय दौरे पर आज अमेठी पहुंच रहे राहुल

पढ़ें : बिक गया राजेश खन्ना का बंगला, कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे आप!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.