एक दिवसीय दौरे पर आज अमेठी पहुंच रहे राहुल
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने ससंदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर जाने के लिए लखनऊ से अमेठी रवाना हो गए हैं। लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद राहुल गांधी का यह पहला अमेठी दौरा है। एक दिवसीय दौरे पर राहुल पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ ही रोजा इफ्तार में भी शामिल होंगे। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट
लखनऊ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने ससंदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर जाने के लिए लखनऊ से अमेठी रवाना हो गए हैं। लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद राहुल गांधी का यह पहला अमेठी दौरा है।
एक दिवसीय दौरे पर राहुल पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ ही रोजा इफ्तार में भी शामिल होंगे। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुबह दस बजे उतरे राहुल गांधी का स्वागत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा विधायक डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने किया। इसके बाद राहुल गांधी सड़क मार्ग से अमेठी रवाना हो गए। अमेठी में राहुल गांधी कांग्रेस के कार्यकर्ता जंग बहादुर के घर भी जाएंगे, जिनके परिवार के दो लोगों की हत्या हो गई थी।
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने भी करीब एक हफ्ते पहले अमेठी का दौरा किया था और अमेठी को सांसद राहुल गांधी से अधिक समय देने का वादा भी किया था।
पढ़ें: कांग्रेस में बवाल पर राहुल का बयान, यह पार्टी का अंदरुनी मामला