मार्च के आखिर में तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च के आखिर में तीन देशों की यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरान उनका बेल्जियम, अमेरिका और सऊदी अरब जाने का कार्यक्रम है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Mon, 29 Feb 2016 07:54 AM (IST) Updated:Mon, 29 Feb 2016 11:25 PM (IST)
मार्च के आखिर में तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे PM मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च के आखिर में तीन देशों की यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरान उनका बेल्जियम, अमेरिका और सऊदी अरब जाने का कार्यक्रम है। यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री 30 मार्च को बेल्जियम के लिए उड़ान भरेंगे। एक दिन के प्रवास के दौरान राजधानी ब्रसेल्स में उनको भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में भाग लेना है। नई दिल्ली में यूरोपीय संघ के राजदूत तोमज कोलोवस्की ने इसी दिसंबर में भारत को अपना अहम साझीदार बताया था।

ब्रसेल्स के बाद मोदी का दूसरा पड़ाव वॉशिंगटन होगा। यहां पर 31 मार्च को प्रधानमंत्री परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। उम्मीद की जा रही है कि वाशिंगटन में उनकी भेंट पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से हो सकती है। वापसी में उनका सऊदी अरब की राजधानी रियाद में रुकने का कार्यक्रम है। क्षेत्रीय राजनीति के मौजूदा हालात को देखते हुए मोदी की रियाद यात्रा को अहम माना जा रहा है।

पढ़े : 'मन की बात' में PM ने बच्चों से कहा,मेरी भी है परीक्षा; हम होंगे सफल

chat bot
आपका साथी