भारतीय संस्कृति को मजबूत कर रही वर्तमान सरकार- रामदेव

उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है और वर्तमान सरकार इसे मजबूत करने के लिए बहुत कुछ कर रही है।

By Mohit TanwarEdited By: Publish:Tue, 20 Jun 2017 01:26 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jun 2017 01:43 PM (IST)
भारतीय संस्कृति को मजबूत कर रही वर्तमान सरकार- रामदेव
भारतीय संस्कृति को मजबूत कर रही वर्तमान सरकार- रामदेव

अहमदाबाद,एएनआई। योग दिवस की तैयारियां जोरों-शोरों पर है। इसी बीच बाबा रामदेव ने मंगलवार को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से ठीक एक दिन पहले बड़े पैमाने पर इसे मनाने के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है और वर्तमान सरकार इसे मजबूत करने के लिए बहुत कुछ कर रही है।

बाबा रामदेव ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपानी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया जा रहा है।

बाबा रामदेव ने बताया कि किस तरह वजन घटाने में योग सहायक है। इसके लिए उन्होंने बीजेपी के राष्ट्राध्यक्ष अमित शाह का उदाहरण दिया और कहा कि सिर्फ योग से ही शाह ने अपना 20 किलोग्राम वजन कम कर लिया है।

कार्यक्रम की तैयारी के बारे में टिप्पणी करते हुए रामदेव ने कहा, ‘जीएमडीसी ग्राउंड से एईएस ग्राउंड तक, इस आयोजन के लिए पांच मैदान तैयार किए गए हैं। जिसमें 100 से अधिक गेट होंगे और 3-4 लाख तक लोगों के इस कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद है।

प्रशासन के कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों के साथ, कार्यक्रम के कुशल प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए 10 हजार से अधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व रिकॉर्ड बनेगा, क्योंकि पहली बार इतने सारे लोग उसी दिन कई स्थानों पर योग का अभ्यास करेंगे।

उन्होंने कहा, "भारत का नाम भी गिनीज के विश्व रिकॉर्ड में आ जाएगा, क्योंकि इतने सारे लोग उसी दिन कई स्थानों पर योग करेंगे।"
 

यह भी पढ़ें: त्वरित टिप्पणी: पीएम मोदी के मास्टर स्ट्रोक से चित विपक्षी राजनीति

यह भी पढ़ें: कभी मोदी की जीत के रणनीतिकार थे कोविंद, अाज राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

chat bot
आपका साथी