सफाई अभियान से जुड़ीं मैरीकॉम, नायूड ने भी लगाई झाडू़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफाई अभियान से भाजपा के केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम भी जुड़ गए। नायडू ने विशाखापट्टनम में झाडू़ लगाई, वहीं मैरीकॉम ने इम्फाल में। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'मैरीकॉम इम्फाल में स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी हैं। इससे मिशन को और बल मिलेगा।'

By vivek pandeyEdited By: Publish:Fri, 24 Oct 2014 07:46 PM (IST) Updated:Fri, 24 Oct 2014 07:47 PM (IST)
सफाई अभियान से जुड़ीं मैरीकॉम, नायूड ने भी लगाई झाडू़

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफाई अभियान से भाजपा के केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम भी जुड़ गए। नायडू ने विशाखापट्टनम में झाडू़ लगाई, वहीं मैरीकॉम ने इम्फाल में। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'मैरीकॉम इम्फाल में स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी हैं। इससे मिशन को और बल मिलेगा।' वहीं नायडू को लेकर लिखा कि 'तूफान प्रभावित विशाखापट्टनम में समुद्र तटों की सफाई का वेंकैयाजी का बहुत अच्छा प्रयास।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। तब उन्होंने नौ लोगों को सफाई करने के अभियान से जुड़ने का आह्वान किया था। इस अभियान से अलग-अलग क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियां जुड़ गई हैं।

इससे पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर, नीता अंबानी, बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने भी प्रधानमंत्री के आह्वान को स्वीकार करते हुए झाडू़ लगाई थी। अब मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल उनके मंत्री वेंकैया नायडू भी इस अभियान से जुड़ गए हैं। उनके अलावा मुंबई की भाजपा विधायक विद्या ठाकुर भी इस अभियान से जुड़ गई हैं। विद्या ने मुंबई के गोरेगांव इलाके में सफाई की।

पढ़ें : कचरे को निस्तारण का इंतजार

पढ़ें : गंगा की सफाई को पुलिस भी उतरी

chat bot
आपका साथी