रिजॉर्ट में घुसा तेंदुआ, पांच घंटे स्टोर में रहा बंद, दरवाजा खुलते ही उसने...

तेंदुआ रिसॉर्ट के एक किचन से लगे स्टोर रूम में सुबह करीब पांच बजे कर्मचारी को बैठा दिखाई दिया।

By Arti YadavEdited By: Publish:Thu, 24 May 2018 11:16 AM (IST) Updated:Thu, 24 May 2018 03:08 PM (IST)
रिजॉर्ट में घुसा तेंदुआ, पांच घंटे स्टोर में रहा बंद, दरवाजा खुलते ही उसने...
रिजॉर्ट में घुसा तेंदुआ, पांच घंटे स्टोर में रहा बंद, दरवाजा खुलते ही उसने...

सिवनी (नईदुनिया)। पेंच टाइगर रिजर्व के टुरिया गेट पर स्थित मध्य प्रदेश टूरिज्म के किपलिंग कोर्ट रिजॉर्ट में बुधवार सुबह नर तेंदुआ घुस आया। तेंदुआ रिजॉर्ट के एक किचन से लगे स्टोर रूम में सुबह करीब पांच बजे कर्मचारी को बैठा दिखाई दिया। इसके बाद कर्मचारी ने स्टोर का दरवाजा बंद कर तेंदुए को कमरे में कैद कर दिया। सूचना पर पेंच पार्क के अधिकारी व बचाव दल मौके पर पहुंच गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बाद बचाव दल ने जैसे ही दरवाजा खोला, करीब पांच घंटे तक कमरे में बंद रहा तेंदुआ दौड़ लगाते हुए जंगल की ओर भाग निकला। स्टोर रूम में तेंदुए के घुसे होने की सूचना मिलने पर रिजॉर्ट में मौजूद कर्मचारियों व पर्यटकों में हड़कंप मच गया। हालांकि कुछ ही देर में हालात सामान्य हो गए।

पानी की तलाश में आए तेंदुए ने तीन लोगों पर किया हमला

 ग्राम बड़ौदा अहीर (खंडवा, मप्र) में बुधवार को पानी की तलाश में भटक रहे तेंदुए ने हमला कर तीन ग्रामीणों को घायल कर दिया। झाडि़यों में छिप जाने से उसे पकड़ने के लिए वन विभाग और पुलिस की टीम को दिनभर मशक्कत करनी पड़ी। अंतत: इंदौर से आई टीम ने तेंदुए को बेहोश कर दबोच लिया। करीब 11 घंटे ग्रामीण दहशत में रहे।

chat bot
आपका साथी