कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भड़की जेडीयू, लगाया ये गंभीर अारोप

केसी त्यागी ने कहा कि कहा कि विपक्ष की बैठक में जेडीयू को बुलाकर सोनिया गांधी ने हमारी पार्टी में फूट डालने की कोशिश कर रही हैं।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Fri, 11 Aug 2017 10:45 AM (IST) Updated:Fri, 11 Aug 2017 02:24 PM (IST)
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भड़की जेडीयू, लगाया ये गंभीर अारोप
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भड़की जेडीयू, लगाया ये गंभीर अारोप

नई दिल्ली(एएनअाई)। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय महासचिव ने अाज सोनिया गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष की बैठक में जेडीयू को बुलाकर सोनिया गांधी ने हमारी पार्टी में फूट डालने की कोशिश कर रही हैं।

गौरतलब है कि गुजरात राज्यसभा चुनाव में मुश्किल लड़ाई जीतने के बाद कांग्रेस ने विपक्ष को एकजुट करने का प्रयास फिर से शुरू कर दिया है। इस सिलसिले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में 18 विपक्षी दलों की बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में बुलाई गई है।

सूत्रों ने बताया कि विपक्षी नेताओं की बैठक संसद के पुस्तकालय में होगी। इस दौरान उन मुद्दों पर चर्चा होगी, जिनके सहारे केंद्र सरकार को घेरा जा सकता है। संसद का मानसून सत्र खत्म होने के बाद केंद्र के खिलाफ क्या रणनीति हो, इस मुद्दे पर भी चर्चा की जाएगी।

शरद यादव को भी विपक्षी नेता के तौर पर बैठक के लिए न्योता भेजा गया है। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार के खेमा बदलने से एकजुटता के प्रयासों को लगे बड़े झटके के मद्देनजर सोनिया गांधी के साथ अब ममता बनर्जी भी इस दिशा में सक्रियता दिखाएंगी।

यह भी पढ़ेंः शरद बोले- जदयू हमारा, पर कार्यकर्ताओं ने किया किनारा

chat bot
आपका साथी