नक्सलियों ने गढ़चिरोली में किया बम विस्फोट, 2 पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल

नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट किया जिसमें महाराष्ट्र पुलिस का एक अधिकारी और एक हवलदार गंभीर रुप से घायल हो गए।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Publish:Mon, 05 Mar 2018 01:57 PM (IST) Updated:Mon, 05 Mar 2018 01:57 PM (IST)
नक्सलियों ने गढ़चिरोली में किया बम विस्फोट, 2 पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल
नक्सलियों ने गढ़चिरोली में किया बम विस्फोट, 2 पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल
गढ़चिरोली/कांकेर। गढ़चिरोली में माओवादियों ने एक बार फिर घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट किया जिसमें महाराष्ट्र पुलिस का एक अधिकारी और एक हवलदार गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना बीती रात तब हुई जब पुलिस पार्टी गश्त से लौट रही थी।

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र पुलिस पार्टी गश्त कर लौट रही थी। उसी दौरान कोरची पकनाभट्टी के पास पुलिस पार्टी की नजर माओवादियों द्वारा लगाए गए बैनर पर पड़ी। उसी बैनर को निकालने के दौरान ही विस्फोट हुआ। दरअसल माओवादियों ने बैनर के नीचे ही विस्फोटक लगाया हुआ था।

घटना में एएसआई अतुल तावाड़े और एक हवलदार राजेश चाबर दोनों ही गंभीर रुप से घायल हो गए। इन दोनों घायलों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से नागपुर ले जाया गया। वहीं पुलिस ने पूरे इलाके में गश्त और सर्चिंग तेज कर दी है। 

chat bot
आपका साथी