गुजरात के गांधीनगर में 2 समुदायों में झड़प

पिछले दिनों वाइब्रेंट गुजरात और प्रवासी भारतीय दिवस पर जिस गांधीनगर में देश का सबसे बड़ा ट्रेड मेला लगा था, वहीं शनिवार रात दो समुदायों के बीच संघर्ष देखने को मिला। इस संघर्ष के दौरान पंद्रह पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। संघर्ष इतना बढ़ गया कि पुलिस को हालात

By T empEdited By: Publish:Sun, 01 Feb 2015 09:46 AM (IST) Updated:Sun, 01 Feb 2015 10:08 AM (IST)
गुजरात के गांधीनगर में 2 समुदायों में झड़प

नई दिल्ली। पिछले दिनों वाइब्रेंट गुजरात और प्रवासी भारतीय दिवस पर जिस गांधीनगर में देश का सबसे बड़ा ट्रेड मेला लगा था, वहीं शनिवार रात दो समुदायों के बीच संघर्ष देखने को मिला। इस संघर्ष के दौरान पंद्रह पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। संघर्ष इतना बढ़ गया कि पुलिस को हालात काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले और कई राउंड फायरिंग करनी पड़ी।

मामला गांधीनगर के अदालाज इलाके का है, जहां शनिवार रात 2 समुदायों के बीच संघर्ष काफी बढ़ गया। गांधीनगर के जिला पुलिस अधीक्षक शरद सिंघल ने बताया, ''गांधीनगर के करीब अदालाज में अक्षर परिसर के पास संघर्ष शुरू हो गया। पुलिस को भीड़ पर काबू पाने के लिए करीब पंद्रह आंसू गैस के गोले दागने पड़े और झड़प रोकने के लिए करीब 20 राउंड गोलियां चलानी पडीं।''

इसे भी पढ़ें:गुजरात का सबसे बड़ा आलिया बेट तट हो सकता है प्रतिबंधित

साथ ही उन्होंने बताया कि भीड़ द्वारा किए गए पथराव में करीब पंद्रह पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इनमें एक इंस्पेक्टर भी शामिल है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है। हालांकि पुलिस ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि इस संघर्ष के पीछे वजह क्या थी।

इसे भी पढ़ें:गुजरात के पूर्व डीजीपी यौन दुर्व्यवहार मामले में घिरे

chat bot
आपका साथी