Move to Jagran APP

UP News: मुहूर्त बीतने के बाद शादी से इनकार, दूल्हा सहित बरातियों को बनाया गया बंधक, दूसरे दिन भी चलती रही पंचायत

देवगांव कोतवाली के रामपुर गांव में शुक्रवार की रात दो बजे शादी की मुहूर्त बीतने पर लड़के पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। इससे नाराज लड़की पक्ष ने दूल्हा दूल्हा के पिता व रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। रिश्तेदारों के पंचायत के माध्यम से सुलह-समझौता का प्रयास दूसरे दिन भी जारी रहा। हालांकि पुलिस को अब मामले की तहरीर नहीं मिली है।

By Sudhir Tiwari Edited By: Abhishek Pandey Published: Sun, 28 Apr 2024 09:00 AM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2024 09:00 AM (IST)
मुहूर्त बीतने के बाद शादी से इनकार, दूल्हा सहित बरातियों को बनाया गया बंधक, दूसरे दिन भी चलती रही पंचायत

संवाद सहयोगी, लालगंज (आजमगढ़)। देवगांव कोतवाली के रामपुर गांव में शुक्रवार की रात दो बजे शादी की मुहूर्त बीतने पर लड़के पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। इससे नाराज लड़की पक्ष ने दूल्हा, दूल्हा के पिता व रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। रिश्तेदारों के पंचायत के माध्यम से सुलह-समझौता का प्रयास दूसरे दिन भी जारी रहा।

loksabha election banner

जहानागंज थाना के गंभीरवन-खल्लोपुर गांव के विमल राजभर के लड़के राहुल राजभर की शादी रामपुर गांव में तय थी। शुक्रवार को बरात लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंच गई। घराती पक्ष के लोगों ने जमकर आवभगत की और द्वारपूजा व जयमाल का कार्यक्रम उत्साह पूर्वक हुआ। इसके बाद शादी की तैयारी चल रही थी। इसमें विलंब होने के बाद लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष को सूचना भेजवाया कि आधी रात दो बजे तक ही शादी की मुहूर्त है।

लड़की पक्ष द्वारा इसकी अनदेखी पर रात दो बजने के बाद लड़का पक्ष ने शादी करने से ही इंकार कर दिया। इस पर विवाद बढ़ गया। आक्रोशित लड़की पक्ष ने दूल्हा राहुल राजभर, पिता विमल राजभर, बाबा बनकू, बड़े बाबा तिलकू राजभर, चाचा कमल राजभर, लड़क के जीजा रवींद्र राजभर, लक्ष्मण राजभर व साहब राजभर, फूफा हरेंद्र राजभर, विनोद राजभर समेत कुछ और बरातियों को बंधक बना लिया। साथ चार गाड़ियों को रोक लिया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पल्हना चौकी इंचार्ज सुल्तान सिंह दोनों को चौकी पर लेकर चले आए। देवगांव कोतवाली प्रभारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि लड़की पक्ष से कोई तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अभी दोनों पक्ष आपस में सुलह-समझौता करने को लेकर वार्ता कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मैनपुरी और कासगंज में अमित शाह, बदायूं में योगी तो संभल में चुनाव प्रचार करेंगे अखिलेश; UP की इन खबरों पर रहेगी नजर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.