फड़नवीस ने शाह को राम और भाजपा को हनुमान बताया

महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह की तुलना भगवान राम और महाराष्‍ट्र भाजपा की तुलना हनुमान से की है। कोल्‍हापुर में कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए फड़नवीस ने कहा कि भाजपा की महाराष्ट्र मे जीत इसलिए हुई क्योंकि केंद्रीय नेताओं ने उन्हें बल दिया।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 24 May 2015 02:19 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2015 02:30 PM (IST)
फड़नवीस ने शाह को राम और भाजपा को हनुमान बताया

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की तुलना भगवान राम और महाराष्ट्र भाजपा की तुलना हनुमान से की है। कोल्हापुर में कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए फड़नवीस ने कहा कि भाजपा की महाराष्ट्र मे जीत इसलिए हुई क्योंकि केंद्रीय नेताओं ने उन्हें बल दिया।

फड़नवीस ने कहा जैसा कि आपको पता है कि हनुमान में खुद की ताकत का अनुमान नहीं था, लेकिन भगवान श्री राम ने उनकी ताकत का अंदाजा उन्हें करवाया। भगवान ने कहा कि तुम वो व्यक्ति हो जो सूर्य की ओर अग्रसर हो सकते हो सूर्य भी आपसे डर सकता है। आप लंका दहन कर सकते हो।

उसी प्रकार अमित शाह ने हमें बताया कि आप मे वो करने की ताकत है आपमे वो सामर्थ्य है। आप चुनाव जीत सकते हो। इसके बाद हम ताकत से चुनाव में कूदे और जिस राज्य में 1990 के बाद किसी को 100 से ज्यादा सीटें नहीं मिली थी। उस राज्य में न सिर्फ हमें 100 से अधिक सीटें मिली, बल्कि अपने दम पर सरकार भी बनाई।

यह भी पढ़ें - मनमोहन के बराबर ही तो पीएम मोदी ने की हैं विदेश यात्राएंः शाह

'जन कल्याण पर्व' में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाएगी भाजपा

chat bot
आपका साथी