मुंबई: दो मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा, अब तक 6 लोगों की मौत

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कामथीपुरा इलाके में दो मंजिला इमारत का हिस्सा गिर गया है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए।

By Manish NegiEdited By: Publish:Sat, 30 Apr 2016 03:38 PM (IST) Updated:Sat, 30 Apr 2016 06:49 PM (IST)
मुंबई: दो मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा, अब तक 6 लोगों की मौत

मुंबई, (एएनआई)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कामथीपुरा इलाके में दो मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरने से हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है है। जबकि तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बचाव दल के सदस्यों ने मलबे से 6 शवों को बाहर निकाल लिया है।

मुंबई के फोर्ट एरिया स्थित बिल्डिंग में लगी आग, कोई हताहत नहीं

chat bot
आपका साथी