विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई के फोर्ट एरिया स्थित बिल्डिंग में लगी आग, कोई हताहत नहीं

By kishor joshiEdited By:
Published: Thu, 28 Apr 2016 11:05 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 28 Apr 2016 11:30 AM (GMT+05:30)

देश की आर्थिक राजधानी मुबंई के फोर्ट एरिया स्थित हरीश चैंबर्स में आज आग लग गई ,आग पर काबू करने के लिए दमकल की 4 गाड़िया मौके पर मौजूद हैं।

News Article Hero Image

मुबंई। मुबंई के फोर्ट एरिया स्थित हरीश चैम्बर्स बिल्डिंग में आज भीषण आग लग गई जिसके तुरंत बाद पहुंची चार फायर ब्रिगेड की गाडियां फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। बिल्डिंग में मौजूद लोगों को मुबंई फायर ब्रिगेड और पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

पढ़ें: विशाखापत्तनम में बॉयो-डीजल कंपनी में भीषण आग

गौरतलब है कि इसी महीने की 11 तारीख को मुंबई से करीब 50 किलोमीटर दूर ठाणे के भिवंडी में भी एक आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई थी। इस हादसे के दौरान सैकड़ों लोग इमारत में फंसे थे। करीब 6 घंटेकी कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाकर 150 लोगों की जान बचाई गई थी।

पढ़ें: ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के दफ्तर में लगी आग

(एएनआई इनपुट्स के साथ जेएनएन नेटवर्क)