विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के दफ्तर में लगी आग

By Atul GuptaEdited By:
Published: Wed, 27 Apr 2016 03:10 PM (IST)Updated: Wed, 27 Apr 2016 03:15 PM (IST)

आज सुबह ओडिशा विधानसभा में मौजूद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के दफ्तर में आग लग गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली,(एएनआई)। ओडिशा विधानसभा में आज मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के चेंबर में भीषण आग लग गई। इस दौरान चेंबर में चारो तरफ धूआं फैल गया। आनन फानन में दमकल विभाग को खबर दी गई जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।

बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये आग लगी उस वक्त मुख्यमंत्री अपने ऑफिस में नहीं थे और सीएम दफ्तर के स्टाफ की मुस्तैदी की वजह से आग को बढ़ने से रोका जा सका जिससे जान माल का बड़ा नुकसान होते होते बच गया।

दमकल विभाग के मुताबिक शुरूआती जांच में ये पता चला है कि ये आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी, हालांकि इस मामले में दमकल विभाग विस्तृत जांच कर रहा है।

पढ़ें- नहीं बुझ रही राजाजी रिजर्व टाइगर में लगी आग, वार्डन ने लिया जायजा