'सपा सरकार निभा रही वादे, भाजपा चला रही झाड़ू'

यूपी से सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को मिलीं और उससे केंद्र की सरकार बनी, लेकिन यूपी को क्या मिला। घोषणापत्र के वादों को भुलाकर झाड़ू चलाई जा रही है।

By Test1 Test1Edited By: Publish:Wed, 22 Oct 2014 10:02 PM (IST) Updated:Wed, 22 Oct 2014 10:02 PM (IST)
'सपा सरकार निभा रही वादे, भाजपा चला रही झाड़ू'

आगरा, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि यूपी से सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को मिलीं और उससे केंद्र की सरकार बनी, लेकिन यूपी को क्या मिला। घोषणापत्र के वादों को भुलाकर झाड़ू चलाई जा रही है। केवल सपा सरकार ही अपने वादे निभा रही है। मुख्यमंत्री बुधवार को बटेश्वर मेला में हॉर्स शो का लुत्फ लेने आए थे। उन्होंने कहा कि तमाम ताकतें माहौल को खराब कर रही हैं। घोषणा पत्र में जो वायदे थे, इसके इतर काम किया जा रहा है। जिसमें झाड़ू अभियान शामिल है। अभी तक घोषणापत्र पर अमल नहीं किया गया है। झाड़ू के अलावा लव जेहाद की बात की जा रही है, जबकि सपा पूर्व में लव जेहाद को सामाजिक बुराई मान चुकी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार हर वायदे को पूरा कर रही है। बेरोजगारी भत्ता और लैपटॉप बांटे जा चुके हैं। बेरोजगारों को उनकी पसंद के क्षेत्र में दक्ष किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डाकुओं के डर से चंबल का जो विकास होना चाहिए, वह नहीं हुआ है, लेकिन अब चंबल क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई जाएगी। सभी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा और जिन गांवों में बिजली नहीं है, वहां बिजली पहुंचाई जाएगी। सब स्टेशन और ट्रांसमिशन लाइन बिछाई जा रही हैं। सड़कों की मरम्मत का कार्य सप्ताह भर में शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही पिनाहट पुल का शिलान्यास किया जाएगा। पीपों के पुल के बदले पक्का पुल बनेगा।

सियासी सवालों से किया किनारा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को शिकोहाबाद में सियासी सवालों से दूरी बनाये रखी। मीडिया के सवालों के जवाब में दीपावली की शुभकामनाएं देकर चुप्पी साध ली। हेलीपैड पर पूछा गया कि भाजपा दो राज्यों में सरकार बनाने के बाद अब यूपी में सरकार बनाने का दावा कर रही है तो मुख्यमंत्री बोले दीपावली का त्योहार है, आप सबको शुभकामनाएं, आज राजनीति की कोई बात नहीं होगी। साथ आये पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने जरूर कहा कि प्रदेश में भाजपा का कोई जनाधार नहीं है।

पढ़ें: जब मोहब्बत पर तल्ख हुए थे अखिलेश

chat bot
आपका साथी