JoSAA Counselling 2022: पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कल होगा जारी, josaa.nic.in पर ऐसे करें चेक

JoSAA Counselling 2022 ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (Joint Seat Allocation Authority) पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट रिजल्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को 23 सितंबर से 26 सितंबर 2022 तक कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। अभ्यर्थी तिथियों का खासतौरप पर ध्यान रखें।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Thu, 22 Sep 2022 03:38 PM (IST) Updated:Thu, 22 Sep 2022 03:47 PM (IST)
JoSAA Counselling 2022: पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कल होगा जारी, josaa.nic.in पर ऐसे करें चेक
JoSAA काउंसिलिंग के पहले राउंड का रिजल्ट कल जारी होगा।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JoSAA Counselling 2022: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (Joint Seat Allocation Authority) पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कल जारी किया जाएगा। JoSAA काउंसिलिंग के पहले चरण की सीट आवंटन के नतीजे कल, 23 सितंबर, 2022 को आधिकारिक वेसबाइट josaa.nic.in पर रिलीज किए जाएंगे। अब ऐसे में जो भी कैंडिडेट्स परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वे पोर्टल पर जाकर नतीजों की जांच कर सकते हैं। इसके बाद, उम्मीदवार आवंटित किए गए कॉलेजों को रिपोर्ट कर सकते हैं। 

आधिकारिक वेसबाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

यह भी पढ़ें: JoSAA Counselling 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से खत्म, josaa.nic.in पर जल्द करें अप्लाई

राउंड 1 में, जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 में सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें 23 से 26 सितंबर तक प्रवेश के लिए रिपोर्ट करना होगा। पहले राउंड के लिए आवेदन और पसंद भरने की प्रक्रिया बीते दिन, 21 सितंबर, 2022 को बंद कर दी गई थी। इससे पहले, JOSSA ने उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर दो मॉक आवंटन सूची प्रकाशित की थी। बता दें कि, JOSAA काउंसलिंग 2022 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 12 सितंबर को शुरू हुई थी।

JoSAA Counselling 2022 Round 1 Allotment Result: How To Check: नतीजे ऐसे कर पाएंगे चेक

कैंडिडेट्स को सबसे पहले जोसा की आधिकारिक वेबसाइट -josa.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद,

राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें। अब जेईई मेन / एडवांस आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें। अब विवरण जमा करें और राउंड 1 आवंटन परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसे डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खत्म

आईआईटी, एनआईटी समेत अन्य संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली जोसा काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हाल ही में खत्म हुई है। अर्थारिटी ने बीते दिन, यानी कि 21 सितंबर, 2022 को काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया को खत्म किया है। वहीं इस काउंसिलिंग प्रक्रिया से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 

chat bot
आपका साथी