BSE Odisha HSC Result 2020: 10वीं के नतीजे कुछ ही कुछ ही मिनटों में होंगे जारी, जानें कैसा था पिछले साल का रिजल्ट

BSE Odisha HSC Result 2020 परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार bseodisha.ac.in और orissaresults.nic.in पर विजिट कर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Wed, 29 Jul 2020 09:06 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2020 10:54 AM (IST)
BSE Odisha HSC Result 2020: 10वीं के नतीजे कुछ ही कुछ ही मिनटों में होंगे जारी, जानें कैसा था पिछले साल का रिजल्ट
BSE Odisha HSC Result 2020: 10वीं के नतीजे कुछ ही कुछ ही मिनटों में होंगे जारी, जानें कैसा था पिछले साल का रिजल्ट

BSE Odisha HSC Result 2020: ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Odisha BSE) की एचएससी (10वीं) परीक्षा 2020 के नतीजे जारी होने में अब बस कुछ ही मिनट शेष बचे हैं। ओडिशा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट आज सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही, परीक्षा में शामिल लगभग 5.34 लाख उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। परिणाम की घोषणा होने के बाद इसे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। नतीजे जारी होने के बाद उम्मीदवार bseodisha.ac.in और orissaresults.nic.in पर विजिट कर अपना स्कोर देख सकते हैं।

पिछले वर्ष ओडिशा बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी से 8 मार्च तक किया गया था। पिछले साल 5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ओडिशा बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें 70.78 फीसदी उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की थी। वहीं, यदि वर्ष 2018 से तुलना की जाए तो वर्ष 2019 में 10वीं का परिणाम अच्छा नहीं रहा था। वर्ष 2018 के मुकाबले वर्ष 2019 के परिणाम में 5.4 फीसदी तक कमी देखी गई थी। वर्ष 2018 में ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की परीक्षा में लगभग 6 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें 76.23 प्रतिशत उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया था। वहीं, परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था। बता दें कि ओडिशा बोर्ड 10वीं, 2018 के नतीजे 7 मई को ही घोषित किये गए थे।

chat bot
आपका साथी