University of Oxford Admission: ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ये हैं टॉप यूजी और पीजी कोर्सेस, जानें फीस

University of Oxford Admission 2022 इंग्लैण्ड के ऑक्सफोर्ड में स्थित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय विश्व के प्राचीनतम विश्वविद्यालयों में से एक है जहां अभी भी पढ़ाई होती है। इसे हाल ही में जारी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में चौथा स्थान मिला हुआ है।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Wed, 03 Aug 2022 03:15 PM (IST) Updated:Wed, 03 Aug 2022 03:16 PM (IST)
University of Oxford Admission: ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ये हैं टॉप यूजी और पीजी कोर्सेस, जानें फीस
जानें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में टॉप यूजी व पीजी कोर्सेस व फीस।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। University of Oxford Admission 2022: विदेशों में जाकर, विशेषतौर पर वर्ल्ड की टॉप यूनिवर्सिटी में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। इंग्लैण्ड के ऑक्सफोर्ड में स्थित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय को Quacquarelli Symonds (QS) की वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में चौथा स्थान दिया गया है और विश्व के ऐसे प्राचीनतम विश्वविद्यालयों में शामिल है जहां आज भी पढ़ाई होती है। भारत से विदेश जाकर पढ़ाई करना चाह रहे स्टूडेंट्स में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी काफी लोकप्रिय है। इसके पीछे कारण है कि यहां की डिग्री वर्ल्ड जॉब मार्केट में काफी रिस्पेक्टफुल मानी जाती है। यहां के प्लेसमेंट सेल से हर स्टूडेंट को जॉब मिल जाती है। इसके अतिरिक्त ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई के दौरान स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई के खर्च का बोझ करने के लिए स्टूडेंट वीजा पर ही हर हफ्ते अधिकतम 20 घंटे काम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- University of Cambridge: विश्व में नंबर 2 कैंब्रिज विश्वविद्यालय से स्नातक के लिए देनी होगी इतनी फीस, जानें कोर्सेस

University of Oxford UG/PG Courses: ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के टॉप यूजी और पीजी कोर्सेस

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, आर्ट्स, कंप्यूटर साइंस, एंथ्रोपोलॉजी, आर्कियोलॉजी, बॉयोमेडिकल, आदि विभिन्न यूजी और पीजी कोर्सेस संचालित किए जाते हैं। अगर भारत से ऑक्सफोर्ड में दाखिला लेने के वाले स्टूडेंट्स के बीच टॉप यूजी, पीजी कोर्सेस की बात करें तो इनमें एमबीए, एमबीबीएस, बीए, बीबीए, बीई/बीटेक, एमटेक/एमई, एमएस, एमआइएम, एमएफए, एमफिल, पीएचडी, आदि शामिल हैं।

University of Oxford UG/PG Fee: जानें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाई खर्च

हालांकि, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में संचालित होने वाले कोर्सेस की फीस भी विश्व अन्य टॉप यूनिवर्सिटी के समान ही है। इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की फीस 27,840 यूरो (22.40 लाख रुपये) से लेकर 39,010 यूरो (31.40 लाख रुपये) सालाना तक है। हालांकि, एमबीबीएस की फीस करीब 38 लाख रुपये सालाना होगी। फीस के अतिरिक्त स्टूडेंट्स को 10,935 यूरो (8.8 लाख रुपये) से लेकर 15795 यूरो (12.71 लाख रुपये) तक खर्च करने होंगे।

यह भी पढ़ें- Cambridge University: इन स्कॉलरशिप की मदद से कर सकते हैं कैंब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ाई

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में संचालित होने वाले विभिन्न यूजी, पीजी या रिसर्च डिग्री कोर्सेस व उनकी फीस की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट, ox.ac.uk पर विजिट कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी