'मिस यूनाइटेड कॉन्टिनेंट' में इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगी नागपुर की लोपामुद्रा

उपराजधानी की लोपामुद्रा राऊत अमेरिका में होने जा रहे ‘मिस यूनाइटेड कॉंटिनेंट’ के चौथे एडिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। लोपामुद्रा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में भाग लेने का वर्षों से ख्वाब था।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Mon, 23 May 2016 05:31 AM (IST) Updated:Mon, 23 May 2016 05:55 AM (IST)
'मिस यूनाइटेड कॉन्टिनेंट' में इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगी नागपुर की लोपामुद्रा

नागपुर। उपराजधानी की लोपामुद्रा राऊत अमेरिका में होने जा रहे ‘मिस यूनाइटेड कॉंटिनेंट’ के चौथे एडिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। लोपामुद्रा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में भाग लेने का वर्षों से ख्वाब था। बता दें कि इससे पहले लोपामुद्रा यामाहा फैसिनो मिस डाइवा-2014 की टॉप पांच में स्थान बनाने के साथ एफबीबी मिस इंडिया 2014 में तीसरे पायदान की विजेता रही हैं।

- उन्होंने कहा कि मिस फेमिना गोवा 2013 को जीतने के बाद इस स्पर्धा में भाग लेने का सफर अच्छा रहा।

- इस स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व अंतर्मन को गर्व से भर देता है। मुझे मौका मिला है, अपने देश को बेहतर ढंग से प्रदर्शन कर सकूंगी।

- लोपामुद्रा ने मिस बॉडी ब्यूटीफुल का खिताब तीन बार जीता है। उनकी झोली में ऐसी कई अन्य स्पर्धाओं में सफलता के पदक हैं।

chat bot
आपका साथी