Move to Jagran APP

महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक पीएन पाटिल का निधन, बाथरूम में गिरने से सिर में लगी थी गंभीर चोट

महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक पीएन पाटिल की कोल्हापुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। बता दें कि कुछ समय पहले पाटिल अपने घर में गिर गए थे जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था। सूत्रों के अनुसार कोल्हापुर जिले के करवीर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पाटिल को रविवार को अपने घर के बाथरूम में गिरने के बाद सिर में गंभीर चोट लगी थी।

By Jagran News Edited By: Versha Singh Published: Thu, 23 May 2024 12:51 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2024 12:51 PM (IST)
महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक पीएन पाटिल की अस्पताल में मौत

पीटीआई, कोल्हापुर। महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक पीएन पाटिल की कोल्हापुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। बता दें कि कुछ समय पहले पाटिल अपने घर में गिर गए थे जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था। वह 71 वर्ष के थे।

सूत्रों के अनुसार, कोल्हापुर जिले के करवीर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पाटिल को रविवार को अपने घर के बाथरूम में गिरने के बाद सिर में गंभीर चोट लगी थी।

तब से उनका इलाज कोल्हापुर के निजी अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने बताया कि वह जीवन रक्षक प्रणाली पर थे और जटिलताओं के कारण बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई।

पाटिल कोल्हापुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष थे।

1995 में उन्होंने पहली बार कोल्हापुर के संगरूल से विधानसभा चुनाव लड़ा था।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें- पुणे लग्जरी कार हादसा: नाबालिग रईसजादे पर वयस्क के तौर पर मुकदमा चलेगा या नहीं, 90 दिन में होगा क्लियर; जानिए क्यों लगेगा इतना समय

यह भी पढ़ें- स्वाति मालीवाल से मारपीट मामला: CM केजरीवाल के माता-पिता से आज पूछताछ नहीं करेगी दिल्ली पुलिस


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.