विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वाति मालीवाल से मारपीट मामला: CM केजरीवाल के माता-पिता से आज पूछताछ नहीं करेगी दिल्ली पुलिस

Published: Thu, 23 May 2024 10:34 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2024 11:44 AM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास में मारपीट व छेड़छाड़ के मामले में ...और पढ़ें

CM केजरीवाल के माता-पिता से आज पूछताछ नहीं करेगी दिल्ली पुलिस
CM केजरीवाल के माता-पिता से आज पूछताछ नहीं करेगी दिल्ली पुलिस

HighLights

  1. पुलिस को आस, तीनों से पूछताछ में सामने आएगी सच्चाई
  2. मुख्यमंत्री के पीए बिभव को लेकर मुंबई से लौट आई दिल्ली पुलिस
  3. आज कोर्ट में पेश कर दोबारा रिमांड मांग सकती है पुलिस

एएनआई, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास में मारपीट व छेड़छाड़ के मामले में दिल्ली पुलिस जांच में जुटी हुई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की टीम आज बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और उनके माता-पिता से पूछताछ करने उनके घर नहीं जाएगी। 

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त कानून व्यवस्था रवींद्र सिंह यादव का कहना है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी और उनके माता पिता से पूछताछ की जानी थी, लेकिन उन्होंने अब तक समय ही नहीं दिया है।

इससे पहले आज पूछताछ होने की सूचना होने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता सीएम केजरीवाल के घर पहुंचने लगे। मालूम हो कि स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस को उम्मीद है कि सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता और उनके माता-पिता से पूछताछ में सच्चाई सामने आएगी।

ये भी पढ़ें-

अरविंद केजरीवाल के माता-पिता तक पहुंचा मामला, स्वाति मालीवाल ने पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने लिया था नाम

Kejriwal on Maliwal Case: स्वाति मालीवाल मामले में अरविंद केजरीवाल ने 9 दिन बाद तोड़ी चुप्पी, बोले- न्याय मिलना चाहिए

मालीवाल मामले में सीएम केजरीवाल क्या बोले?

घटना वाले दिन मैं आवास पर था, लेकिन घटनास्थल पर नहीं। मैं उम्मीद करता हूं कि निष्पक्ष जांच होगी। न्याय होना चाहिए। घटना को लेकर दो पहलू हैं। पुलिस को दोनों की निष्पक्ष तरीके से जांच करनी चाहिए।

- अरविंद केजरीवाल, सीएम (पीटीआइ को दिए साक्षात्कार में)

यह केजरीवाल के खिलाफ भाजपा की साजिश- आप

आम आदमी पार्टी ने इस मामले को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा की साजिश बताया है। दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सीएम केजरीवाल के बूढ़े माता-पिता की असुरक्षा पर जोर दिया और कथित हमले में उनकी संलिप्तता की धारणा पर सवाल उठाया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।