विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kejriwal on Maliwal Case: स्वाति मालीवाल मामले में अरविंद केजरीवाल ने 9 दिन बाद तोड़ी चुप्पी, बोले- न्याय मिलना चाहिए

By Agency Edited By: Geetarjun
Published: Wed, 22 May 2024 08:02 PM (IST)Updated: Wed, 22 May 2024 10:00 PM (IST)

आप राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद ...और पढ़ें

स्वाति मालीवाल मामले में अरविंद केजरीवाल ने पहली बार तोड़ी चुप्पी।
स्वाति मालीवाल मामले में अरविंद केजरीवाल ने पहली बार तोड़ी चुप्पी।

पीटीआई, नई दिल्ली। आप राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बुधवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और न्याय मिलना चाहिए।

स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया कि 13 मई को मुख्यमंत्री से मिलने गईं तो अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक (पीए) बिभव कुमार ने उनसे मारपीट की थी। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी बिभव को गिरफ्तार कर लिया है। बिभव कुमार फिहाल पांच दिन की पुलिस हिरासत में हैं।

निष्पक्ष होनी चाहिए जांच

पीटीआई को दिए इंटरव्यू में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि स्वाति मालीवाल मामला कोर्ट में है और उनकी टिप्पणी से कार्यवाही प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि लेकिन मुझे उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच होगी। न्याय मिलना चाहिए। घटना के दो संस्करण हैं। पुलिस को दोनों संस्करणों की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और न्याय होना चाहिए।

स्वाति मालीवाल ने आज क्या कहा?

इससे पहले मालीवाल ने बुधवार को दिन में आरोप लगाया कि "कल पार्टी के एक बड़े नेता का फोन आया। उसने बताया कैसे सब पर बहुत ज्यादा दबाव है, स्वाति के खिलाफ गंदी बातें बोलनी हैं, उसकी पर्सनल फोटोज लीक करके उसे तोड़ना है। ये बोला जा रहा है कि जो उसको सपोर्ट करेगा उसको पार्टी से निकाल देंगे।

उन्होंने कहा, "तुम हजारों की फौज खड़ी कर दो, अकेले सामना करूंगी क्योंकि सच मेरे साथ है। मुझे इनसे कोई नाराजगी नहीं है, आरोपी बहुत शक्तिशाली आदमी है। बड़े से बड़ा नेता भी उससे डरता है। किसी की हिम्मत नहीं उसके खिलाफ स्टैंड ले पाए। मैं किसी से उम्मीद भी नहीं करती।"

उन्होंने कहा, "किसी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का काम मिला है और किसी को ट्वीट करने का। किसी का कर्तव्य है कि वह अमेरिका में बैठे स्वयंसेवकों को बुलाए और मेरे खिलाफ कुछ निकाले।"

केजरीवाल के पीए बिभव को लेकर मुंबई गई दिल्ली पुलिस

आप सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किए गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस की टीम मंगलवार को मुंबई लेकर गई है। बिभव ने वहां अपने आइफोन को फार्मेट करने की बात कही है।

फार्मेट उन्होंने खुद किया या किसी मोबाइल दुकानदार का सहयोग लेकर किया, इस बारे में बिभव पुलिस को सच नहीं बता रहे हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पूछताछ में बिभव कुमार बार-बार बयान बदल रहा है।

13 मई को घटना के बाद बिभव केजरीवाल के साथ पहले लखनऊ गए थे। वहां से लुधियाना व पंजाब के अन्य जगहों पर होते हुए मुंबई में आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इसलिए बिभव को मुंबई ले जाकर पुलिस यह जानने की कोशिश करेगी कि वहां उसने किन-किन नेताओं, कार्यकर्ताओं, व्यवसायियों व अन्य जानकारों से मुलाकात की थी। वहां वह किसी जगह पर ठहरे थे।

ये भी पढ़ें- 'तुम हजारों की फौज खड़ी कर दो, मैं अकेले सामना करूंगी...', स्वाति मालीवाल बोलीं- स्वाभिमान के लिए लड़ती रहूंगी