Move to Jagran APP

Thane Boiler Blast: कई KM तक धमाके की आवाज, आसपास की फैक्टि्रयां भी जलकर खाक; अब तक 8 की मौत, CM शिंदे ने दिए जांच के आदेश

Thane Boiler Blast उद्योग मंत्री उदय सामंत ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक आसपास की फैक्टि्रयों में काम करते थे। हालांकि उनकी पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि यह फैक्ट्री कई दिनों से बंद पड़ी थी और कुछ दिन पहले की शुरू हुई थी। बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना जोरदार था कि उसकी आवाज कई किमी तक सुनाई दी।

By Jagran News Edited By: Narender Sanwariya Published: Thu, 23 May 2024 11:48 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2024 11:48 PM (IST)
Thane Boiler Blast: कई KM तक धमाके की आवाज, आसपास की फैक्टि्रयां भी जलकर खाक (File Photo)

पीटीआई, ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गुरुवार दोपहर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग लग गई। हादसे में दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए।

विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में आग

उन्होंने मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। इसके साथ ही घायलों के इलाज का खर्च सरकार द्वारा वहन किए जाने का आश्वासन दिया।डोंबिवली एमआइडीसी क्षेत्र के फेज-2 में स्थित अमुदान केमिकल कंपनी के बायलर में गुरुवार दोपहर तकरीबन पौने दो बजे विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने आसपास की फैक्टि्रयों को भी जद में ले लिया।

यह केमिकल फैक्ट्रीय खाद्य रंगों का उत्पादन करती है

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने बताया कि यह केमिकल फैक्ट्रीय खाद्य रंगों का उत्पादन करती है और पेरा आक्साइड का उपयोग करती है। ये पेरा आक्साइड अत्यधिक प्रतिक्रियाशील और अस्थिर रसायन हैं और संभावना है कि इसके कारण ही विस्फोट हुआ है। सूचना पर उद्योग मंत्री उदय सामंत, स्थानीय सांसद श्रीकांत शिंदे और विधायक राजू पाटिल ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

विस्फोट की आवाज कई किमी तक सुनाई दी

उद्योग मंत्री उदय सामंत ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक आसपास की फैक्टि्रयों में काम करते थे। हालांकि उनकी पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि यह फैक्ट्री कई दिनों से बंद पड़ी थी और कुछ दिन पहले की शुरू हुई थी।

बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना जोरदार था कि उसकी आवाज कई किमी तक सुनाई दी और आसपास के इमारतों की कांच की खिड़कियां टूट गईं। घटना की जानकारी पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना के मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना की और पीडि़तों को यथासंभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें: Pune Porsche Accident: एनसीपी विधायक की पत्नी को याद आया पुराना दर्द, कार चलाने वाले लड़के पर लगाए आरोप, कहा- मेरे बेटे को...


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.