फिल्मफेयर में 'दंगल' के आगे सब चित

अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लेने वाली आलिया भट्ट और सोनम कपूर को भी विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार मिले। शनिवार रात हुए 62वें फिल्मफेयर अवा‌र्ड्स की मेजबानी शाह रुख खान, करण जौहर और कपिल शर्मा ने की।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Mon, 16 Jan 2017 02:07 AM (IST) Updated:Mon, 16 Jan 2017 02:23 AM (IST)
फिल्मफेयर में 'दंगल' के आगे सब चित
फिल्मफेयर में 'दंगल' के आगे सब चित

मुंबई, प्रेट्र।फिल्मफेयर अवार्ड में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'दंगल' के आगे सब चित हो गए। अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लेने वाली आलिया भट्ट और सोनम कपूर को भी विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार मिले। शनिवार रात हुए 62वें फिल्मफेयर अवा‌र्ड्स की मेजबानी शाह रुख खान, करण जौहर और कपिल शर्मा ने की। समारोह में हरियाणा के पहलवान महावीर फोगाट और उनकी पहलवान बेटियों गीता-बबीता पर बनी 'दंगल' का जलवा रहा।

बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड बनाती नितेश तिवारी निर्देशित 'दंगल' ने तीनों बड़े अवार्ड झटक लिए। फिल्म के खाते में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (आमिर खान), सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार गया। वहीं आलिया भट्ट को 'उड़ता पंजाब' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया। सोनम कपूर को 'नीरजा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का क्रिटिक्स च्वॉइस अवार्ड मिला। राम माधवानी निर्देशित 'नीरजा' के खाते में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का क्रिटिक्स च्वॉइस अवार्ड भी गया।

'उड़ता पंजाब' के लिए शाहिद कपूर ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का क्रिटिक्स च्वॉइस अवार्ड मनोज बाजपेयी के साथ साझा किया। बाजपेयी को यह पुरस्कार 'अलीगढ़' के लिए दिया गया। ऋषि कपूर ने 'कपूर एंड सन्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता। महिला श्रेणी में यह पुरस्कार 'नीरजा' के लिए शबाना आजमी ने पाया। फिल्मफेयर लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड शत्रुघ्न सिन्हा को दिया गया। अश्विनी अय्यर तिवारी को 'निल बटे सन्नाटा' के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का अवार्ड दिया गया। पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने 'उड़ता पंजाब' के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार जीता है। इस श्रेणी में महिला पुरस्कार 'साला खड़ूस' के लिए रितिका सिंह को दिया गया। करण जौहर की फिल्म 'कपूर एंड सन्स' के खाते में बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट स्टोरी का पुरस्कार गया। वहीं 'पिंक' की झोली में 'नो मिन्स नो' संवाद के लिए बेस्ट डायलॉग का पुरस्कार गया।

संगीत पुरस्कारों में छाई 'ऐ दिल..' फिल्मफेयर के संगीत वर्ग के पुरस्कारों में करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' छाई रही। इस श्रेणी के ज्यादातर पुरस्कार करण की फिल्म की झोली में गए। प्रीतम चक्रवर्ती ने इस फिल्म के 'चन्ना मेरेया' के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार जीता। नेहा भसीन 'सुल्तान' फिल्म के 'जग घुमया' गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ गायिका चुनी गई।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स - अामिर खान बेस्ट ऐक्टर व आलिया भट्ट को बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड

फिल्म फेयर अवॉर्ड्स: आमिर- आलिया और दंगल-दंगल , पढ़िए पूरी लिस्ट

बेस्ट ऑफ़ बौलीन्यूज़ फटाफट: आमिर की फिल्म 'दंगल' का एक और नया रिकॉर्ड!

फिल्मफेयर अवार्ड्स रेड कारपेट पर दिखा इन सेलिब्रिटी का जलवा, देखें तस्वीरें!

chat bot
आपका साथी