Lifestyle Top Stories 31st March: शुक्र गोचर से लेकर अप्रैल फूल्स डे तक, पढ़ें आज की टॉप 6 खबरें

Lifestyle Top Stories 31st March धर्म के क्षेत्र में आज शुक्र और राहु गोचर के कारण होने वाले अच्छे या बुरे प्रभाव के बारे में जान सकते हैं। इसके अलावा आप अप्रैल फूल के बारे में भी पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालें आज की बड़ी खबरों पर।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Fri, 31 Mar 2023 05:00 PM (IST) Updated:Fri, 31 Mar 2023 05:00 PM (IST)
Lifestyle Top Stories 31st March: शुक्र गोचर से लेकर अप्रैल फूल्स डे तक, पढ़ें आज की टॉप 6 खबरें
Lifestyle Top Stories 31st March: पढ़ें आज की टॉप 6 खबरें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Lifestyle Top Stories: इस शनिवार को एक अप्रैल यानी फूल्स डे मनाया जाएगा। ऐसे में आप जागरण की वेबसाइट पर इस दिन के बारे में सबकुछ पढ़ सकते हैं। इसके अलावा आप जान सकते हैं कि शुक्र गोचर और राहु गोचर की वजह से किन राशियों पर असर पड़ेगा। इसके अलावा आप सेहत, ब्यूटी और ट्रेवल से जुड़ी अहम खबरों पर भी नजर डाल सकते हैं।

अप्रैल फूल्स डे (April Fool's Day)

अप्रैल फूल्स डे को ऑल फूल्स डे के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को ज्यादातर देशों में अप्रैल महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है। इस दिन, लोग पारंपरिक रूप से एक-दूसरे के साथ मजाक करते हैं और लोगों को उन चीजों पर विश्वास दिलाने की कोशिश करते हैं जो सच नहीं हैं। आप यहां क्लिक कर इस दिन के बारे में सबकुछ जान सकते हैं...

Ramadan 2023: रमजान के महीने में फिट रहना है तो डाइट और लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

रमजान का महीना चल रहा है। यह महीना मुसलमानों के लिए बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस पाक महीने में लोग एक महीने तक सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक बिना पानी और खाने के उपवास रखते हैं। ऐसे में रोजा रखने के दौरान सेहत का ख्याल रखना काफी जरूरी है। तो आइए जानते हैं, रमजान के महीने में सेहतमंद रहने के लिए किन बातों का ख्याल रखना चाहिए। तो आइए यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

Health Tips: क्या सीधे आंच पर रोटी पकाने से सेहत को पहुंच सकता है नुकसान? जानें क्या कहती है नई स्टडी

रोटी या चपाती भारतीय खाने का अहम हिस्सा है, जिसे लगभग सभी मील्स में जरूर खाया जाता है। रोटी को आमतौर पर तवे पर कुछ देर सेका जाता है और फिर सीधे चूल्हे की आंच पर चिमटे की मदद से पूरी तरह से पकाया जाता है। ऐसी कुछ रिसर्च हैं, जो बताती हैं कि तेज आंच पर खाना पकाने के तरीके से हेट्रोसाइक्लिक अमाइन्स (HCAs) और पॉलीसाइक्लिक अरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स (PAHs) का उत्पादन होता है, जो जाने माने कार्सीनोजन्स हैं। आइए जानें कि नई रिसर्च रोटी पकाने के इस तरीके के बारे में क्या कहती है। आइए यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

Waxing Tips: वैक्सिंग करवाने से पहले रखें इन 5 बातों का ख्याल, तो नहीं होंगे एक्ने या इनग्रोन हेयर

लगभग सभी महिलाएं शरीर से बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग जरूर करवाती हैं। यह एक आम तरीका है, जिसका इस्तेमाल कई लोग करते हैं। हालांकि, कई लोगों को वैक्सिंग के बाद रैशेज, जलन, एक्ने और त्वचा से जुड़ी दूसरी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आइए यहां क्लिक कर जानें।

Rajasthan Temples: बुलेट बाबा से लेकर करणी माता तक, राजस्थान के वो अनोखे मंदिर जहां आपको जरूर जाना चाहिए

कला, संस्कृति और इतिहाल के धरोहर को खुद में समेटे हुए राजस्थान देश के उन राज्यों में से एक है, जहां भारी संख्या में टूरिस्ट पहुंचते हैं। पर्यटन के मामले में राजस्थान सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला राज्य है, जहां सांस्कृतिक और कलात्मक धरोहर के साथ धार्मिक मूल्य भी काफी ज्यादा है। यहां कई ऐसी आश्चर्यजनक और दिलचस्प मंदिर और शक्तिधाम हैं, जहां आपको एक बार तो जरूर जाना चाहिए। चलिए यहां क्लिक कर जानते हैं ऐसे ही कुछ मंदिरों के बारे में।

Shukra Gochar 2023: जल्द ही वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं शुक्र, इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत

ज्योतिष विज्ञान में ग्रहों द्वारा किए गए राशि परिवर्तन पर विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रह गोचर के कारण न केवल राशियों पर अपितु देश और दुनिया में चल रही महत्वपूर्ण गतिविधियों पर भी शुभ व अशुभ प्रभाव पड़ता है। बता दें कि 06 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर शुक्र ग्रह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से पड़ेगा। लेकिन 5 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस अवधि में शुभ समाचार या धन-लाभ हो सकता है। आइए यहां क्लिक कर जानते हैं-

Rahu Gochar 2023: राहु गोचर से इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, आज से ही शुरू कर दें ये आसान उपाय

ज्योतिष शास्त्र में राशि परिवर्तन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। बता दें कि सभी ग्रह एक निर्धारित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है। बता दें, कि पाप ग्रह कहे जाने वाले राहु ग्रह 30 अक्टूबर 2023 को मीन राशि में गोचर करेंगे। जिसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। इस अवधि में कुछ राशियों को लाभ मिलेगा और कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

chat bot
आपका साथी