Lauki Soup: वेट लॉस के लिए परफेक्ट है लौकी का सूप, जानिए इसे बनाने की आसान विधि
लौकी को देखकर नाक-मुंह सुकोड़ने से इसके गुण छिप नहीं सकते हैं। बता दें, कि लौकी विटामिन- ए, विटामिन -सी, विटामिन- बी3, फायबर, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और जिंक जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। आइए आज आपको इसका सूप बनाने की सबसे आसान विधि बताते हैं, जो वेट लॉस से लेकर डायबिटीज तक में काफी फायदेमंद साबित होगा। आइए जानें।
By Nikhil PawarEdited By: Published: Mon, 29 Apr 2024 09:04 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2024 09:04 PM (IST)
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- लौकी- 1/2 किलो
- जीरा- 1/2 टी स्पून
- अदरक- 1 टुकड़ा
- हरी धनिया पत्ती- 1 टेबलस्पून
- लाल मिर्च- 1 चुटकी
- काली मिर्च- 1 चुटकी
- देसी घी- 1 टी स्पून
- नमक- स्वादानुसार
विधि :
- लौकी का सूप बनाने के लिए सबसे पहले इसे छीलकर टुकड़ों में काट लें।
- अब एक कढ़ाई में देसी घी डालिए और इसे मीडियम फ्लेम पर गर्म होने दीजिए।
- इसके बाद इसमें जीरा डालकर रोस्ट कर लीजिए।
- अब इसमें लौकी डालिए और धीमी आंच पर भून लीजिए।
- इसके बाद इसमें थोड़ा पानी डालिए और करीब 1-2 मिनट तक पका लीजिए।
- इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालिए और अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।
- अब इसमें बारीक कटी अदरक, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए।
- फिर इसे धीमी आंच पर तकरीबन 15 से 20 मिनट तक पकाने के बाद गैस ऑफ कर लीजिए।
- बस तैयार है आपका टेस्टी और पौष्टिक लौकी का सूप।
- इसे धनिया पत्ती और काली मिर्च पाउडर के साथ गार्निश करके गर्मागर्म परोसिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें