Move to Jagran APP

Shukra Gochar 2023: जल्द ही वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं शुक्र, इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत

Shukra Gochar 2023 ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। बता दें कि जल्द ही शुक्र ग्रह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Fri, 31 Mar 2023 12:03 PM (IST)Updated: Fri, 31 Mar 2023 12:03 PM (IST)
Shukra Gochar 2023: जल्द ही वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं शुक्र, इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत
Shukra Gochar 2023: इन राशियों पर पड़ेगा शुक्र गोचर का शुभ प्रभाव।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Shukra Gochar 2023: ज्योतिष विज्ञान में ग्रहों द्वारा किए गए राशि परिवर्तन पर विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रह गोचर के कारण न केवल राशियों पर अपितु देश और दुनिया में चल रही महत्वपूर्ण गतिविधियों पर भी शुभ व अशुभ प्रभाव पड़ता है। बता दें कि 06 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर शुक्र ग्रह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से पड़ेगा। लेकिन 5 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस अवधि में शुभ समाचार या धन-लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

मेष राशि

शुक्र गोचर का शुभ प्रभाव मेष राशि के जातकों पर पड़ सकता है। इस अवधि में आर्थिक स्तिथि मजबूत होगी, इसकी संभावनाएं अधिक है और कार्य संबंधित यात्रा पर जाने से लाभ मिल सकता है। धन अर्जन के नए मार्ग खुल सकते हैं। साथ ही जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे, इसके संकेत भी मिल रहे हैं।

वृषभ राशि

शुक्र के राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव वृषभ राशि पर भी पड़ेगा। बता दें कि शुक्र 06 अप्रैल को इसी राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में सरकारी काम में फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरी के लिए नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। शुक्र गोचर की अवधि में व्यापार क्षेत्र में वृद्धि होगी, इसकी संभावनाएं अधिक हैं। इस दौरान माता-पिता का सहयोग भी जरूर मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए भी शुक्र गोचर शुभ समाचार ला रहा है। ज्योतिषविदों के अनुसार, इस अवधि में जातक की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है और जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी इस दौरान सफलता प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही नए व्यवसाय के शुभारंभ के लिए यह समय लाभदायक साबित होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों पर शुक्र गोचर का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान परिवार और परिजनों के साथ संबंध अच्छे होंगे। कार्यक्षेत्र में भी उन्नति के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा की गई मेहनत का शुभ फल प्राप्त होगा, वहीं इसकी सराहना भी होगी। पदोन्नति के भी संकेत मिल रहे हैं। साथ ही साधक को इस दौरान भाई या बहन पक्ष से सहयोग प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि

शुक्र गोचर का सकारात्मक प्रभाव मकर राशि के जातकों पर भी पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वहीं जो छात्र सरकारी परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी इस अवधि में शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इसके साथ यह समय व्यवसाय शुरू करने के लिए अच्छा रहेगा और ग्रह गोचर से विदेश में व्यापार कर रहे जातकों को भी लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को भी शुक्र गोचर की अवधि में लाभ मिलेगा। इस अवधि में विदेश जाने का योग बन रहा है। वहीं परिवार में उत्पन्न हो रही समस्याओं का जल्द निदान हो सकता है। परिवार और बच्चों के साथ अच्छा और सुखद समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में कुछ सुधार हो सकता है, इसके संकेत मिल रहे हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.