World Laughter Day 2023: दिल की सेहत से लेकर ग्लोइंग स्किन तक, जानिए हंसने के शानदार फायदे

World Laughter Day 2023 हर साल देश में मई के पहले रविवार को वर्ल्ड लॉफ्टर डे मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य है लोगों के बीच खुशियां फैलाना। क्या आप जानते हैं हंसने से कई बीमारियां कम हो सकती है। तो आइए जानते हैं हंसने के फायदे।

By Saloni UpadhyayEdited By: Publish:Sat, 06 May 2023 02:43 PM (IST) Updated:Sun, 07 May 2023 11:50 AM (IST)
World Laughter Day 2023: दिल की सेहत से लेकर ग्लोइंग स्किन तक, जानिए हंसने के शानदार फायदे
दिल की सेहत से लेकर ग्लोइंग स्किन तक, जानिए हंसने के शानदार फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Laughter Day 2023: हंसना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लेकिन आजकल बिजी लाइफ में लोग हंसना ही भूल गए हैं। हंसी न केवल लोगों को एक साथ लाने का एक शानदार तरीका है, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक रूप से भी आपके लिए फायदेमंद है।

हंसने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। तो आइए जानते हैं, हंसने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं।

दर्द से राहत दिलाता है

हंसने से एंडोर्फिन नामक हार्मोन निकलता है। जिससे आपको अच्छा महसूस होता है। यह हार्मोन स्ट्रेस से राहत दिलाने में मदद करता है। ऐसे में आप तनावमुक्त रहना चाहते हैं, तो हंसना आपके लिए बेहद जरूरी है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है

हंसने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए हेल्दी रहने के लिए अपने दिन की शुरुआत हंसने से करें।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है

हंसने से बढ़ते हुए ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है। यह आपकी रक्त वाहिकाओं को बेहतर करने में भी मदद करता है।

चैन की नींद सो सकते हैं

अगर आपको नींद आने की समस्या है, तो हंसने की आदत डाल लें। इससे शरीर में मेलाटानिन नाम का हार्मोन बनता है। जिससे आप चैन की नींद सो सकते हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए

हर किसी की चाहत होती है, यंग और खूबसूरत दिखना। हंसने से चेहरे की मांसपेशियां सही से काम करने लगती हैं। जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्किन ग्लोइंग नजर आती है।

दिल की सेहत के लिए

हंसने से आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं। यह हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में मदद करता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik

chat bot
आपका साथी