Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Laughter Day 2023: हर साल क्यों मनाया जाता है लाफ्टर डे, जानें इस दिन का इतिहास और उद्देश्य

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 07 May 2023 11:46 AM (IST)

    World Laughter Day 2023 हंसने न सिर्फ हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है बल्कि इससे हमें अच्छा भी महसूस होता है। लोगों को हंसी की अहमियत समझाने के मकसद से ही हर साल मई के महीने वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जाता है।

    Hero Image
    वर्ल्ड लाफ्टर डे का इतिहास और महत्व

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Laughter Day 2023: सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ आहार और अच्छी लाइफस्टाइल काफी जरूरी है। लोग हेल्दी रहने के लिए कई सारे तरीके अपनाते हैं। इन्हीं तरीकों में से एक है लाफ्टर थैरेपी, जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। हंसना हमारी सेहत के लिए बेहद काफी फायदेमंद होता है। यही वजह है कि हर साल लोगों को हंसने के लिए प्रेरित करने और इसे लेकर जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल मई में लाफ्टर डे मनाया जाता है। तो चलिए जानते हैं इस दिन के इतिहास और इसके महत्व के बारे में-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लाफ्टर डे का इतिहास-

    लोगों के बीच खुशियां फैलने के मकसद से हर साल मई के पहले रविवार को वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जाता है। ऐसे इस साल यह खास दिन 7 मई को सेलिब्रेट किया जाएगा। इस दिन को हर साल दुनियाभर के करीब 70 से ज्यादा देशों में मनाया जाता है। बेहद कम लोग ही यह जानते हैं होंगे कि इस दिन की शुरुआत भारत से हुई है। सबसे पहले लाफ्टर डे 10 मई, 1998 को भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में मनाया गया था।

    लाफ्टर डे का उद्देश्य-

    इसकी शुरुआत हंसी योग आंदोलन के संस्थापक डॉ मदन कटारिया ने की थी। उनका कहना था कि चेहरे की हरकत किसी व्यक्ति की मानसिक स्थिति को दर्शा सकती है। साथ ही विशेषज्ञों का भी यह मानना है कि हंसी सेहत के लिए एक सबसे अच्छी दवा है। इतना ही नहीं कई अध्ययनों में भी यह साबित हुआ है कि हंसना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। ऐसे में इस दिन को मनाने का उद्देश्य हंसी के माध्यम से भाईचारे और दोस्ती की वैश्विक चेतना पैदा करना है।

    हंसने के फायदे-

    • हंसी दर्द को कम करने में मदद करती है।
    • हंसने से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल भी कम होता है।
    • अगर आप हंसते हैं, तो इससे आपकी नौकरी के प्रदर्शन में सुधार होता है।
    • हंसने से आपके रिश्ते स्वस्थ और मजबूज बनते हैं।
    • हंसी लोगों के बीच एक सकारात्मक भावनात्मक संबंध बनाती है।
    • इसकी वजह से रक्त वाहिकाओं को बेहतर ढंग से काम करने में मदद मिलती है, जो दिल और दिमाग के लिए अच्छा है।
    • हंसने से तनाव से राहत मिलती है और यह शरीर को आराम देने में भी मदद करता है।

    Picture Courtesy: Freepik