Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Benefits Of Spices: किचन के इन 6 मसालों में छिपा है सेहत का राज, कई गंभीर समस्याओं से मिलती है राहत

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 13 Jan 2023 01:42 PM (IST)

    Benefits Of Spices मसाले खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं इन मसालों के फायदे।

    Hero Image
    Benefits Of Spices: इन मसालों के सेवन से मिलते हैं कई लाभ

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Spices: आपके घर के किचन में कई तरह के मसाले होते हैं।हर मसालों का रंग और गुण अलग-अलग होता है। जो खाने का स्वाद बढ़ाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं, ये मसाले शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर हैं। जी हां, इनमें सेहत का खजाना छुपा होता है। ये स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याओं का रामबाण इलाज है। चलिए आज आपको इन मसालों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1.हल्दी है गुणकारी

    हल्दी में औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में कारगर है। यह शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों की बीमारी से राहत दिलाने में मदद करता है।

    2.सौंफ दिलाता है कई समस्याओं से राहत

    आमतौर पर सौंफ का इस्तेमाल मुंह के बदबू को दूर करने के लिए किया जाता है। यह छोटी-सी सौंफ कई समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक है। यह कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

    3.लौंग के सेवन से बढ़ाएं पाचन शक्ति

    लौंग का सेवन पाचन के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। इसके अलावा यह दांत दर्द को दूर करने में भी कारगर है।

    4. हार्ट के लिए फायदेमंद है दालचीनी

    दालचीनी खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ कई बीमारियों से राहत दिलान में कारगर है। इसके सेवन से आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

    5. हींग है पोषक तत्वों का खजाना

    यह जायके को लजीज बनाने के साथ कई बीमारियों को दूर करने में सहायक है। हींग में एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो पाचन संबंधी समस्या से राहत दिलाने में मददगार हैं।

    6. काली मिर्च

    काली मिर्च इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में सहायक है। इसके सेवन से आप कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं। अगर आपको सर्दी-खांसी या जुकाम है, तो काली मिर्च का सेवन कर सकते हैं।  

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik