Mouth Ulcers Care: मुंह के छालों ने बेचैन कर दिया है तो इस तरह करें घर में छालों का उपचार

Mouth Ulcers Care मुंह के छालों से परेशान है तो डाक्टर के पास नहीं जाइए बल्कि इन देसी नुस्खों को अमल में लाइए। जल्द मिलेगी राहत।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 26 Apr 2020 02:31 PM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 06:05 PM (IST)
Mouth Ulcers Care: मुंह के छालों ने बेचैन कर दिया है तो इस तरह करें घर में छालों का उपचार
Mouth Ulcers Care: मुंह के छालों ने बेचैन कर दिया है तो इस तरह करें घर में छालों का उपचार

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। बीमारी चाहे जैसी भी हो, इंसान को परेशान तो करती ही है। मुंह के छाले छोटी सी बात भले हों, लेकिन उनका दर्द और उनकी वजह से होने वाली तकलीफ आपको बेचैन कर देती है। मुंह में छाले होने पर तेज जलन और दर्द होता है। कुछ भी खाना-पीना मुश्किल हो जाता है। कुछ लोगों की भोजन नली तक में छाले हो जाते हैं। मुंह के छाले कई कारणों से होते है, जैसे- बुखार होने पर, अधिक तनाव होने के कारण और ब्रश करते समय मुंह में जख्म होने के कारण भी छाले आ सकते हैं। कई बार पेट की बीमारी या पेट में गर्मी होने के कारण भी मुंह में छाले हो जाते हैं। मुंह में छालों की परेशानी किसी भी उम्र के इंसान को हो सकती है। आप भी इस बीमारी का स्टीक उपचार जानना चाहते हैं तो हम आपको कुछ देसी उपचार बताते हैं जिन्हें अपना कर आप जल्द ही छालों से निजात पा सकते हैं।

शहद के प्रयोग से आपके मुंह के छालो का इलाज किया जा सकता है। शहद को अपनी उंगली पर लगाकर छालों की जगह पर लगाएं ऐसा करने से छाले ठीक हो जायेगे। शहद में थोड़ी सी हल्दी को मिलाकर भी छालों पर लगा सकते हैं। हल्दी में भरपूर मात्रा में जलनरोधी और रोगाणुरोधी गुण मौजूद होते हैं, जो किसी भी प्रकार के घाव को ठीक करने में मदद करते हैं। मुंह के छालों को दूर करने के लिए नारियल का इस्तेमाल भी फायदेमंद होता है। आप नारियल का तेल, पानी और दूध इन तीनों चीजों का इस्तेमाल मुंह के छालों को दूर करने के लिए कर सकते हैं। बच्चों के मुंह के छालों को ठीक करने के लिए उन्हें नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। बच्चों को नारियल के पानी से गरारे भी करवा सकते हैं। अगर बच्चा बहुत छोटा है तो छालों पर नारियल तेल लगाना चाहिए। सूखा नारियल खूब चबा-चबाकर खाएं। चबाने के बाद पेस्ट जैसा बनाकर मुंह में ही कुछ देर रखें, फिर खा जाएं। ऐसा दिन में तीन-चार बार करें, छाले दो दिन में दूर हो जाएंगे। एक केला गाय के दूध से बने दही के साथ सुबह खाने से भी आराम मिलता है।

यदि हमेशा छाले परेशान करते हों तो टमाटर भरपूर खाएं। टमाटर का रस एक गिलास पानी में मिलाकर कुल्ले करने से छाले मिट जाते हैं। 

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।    

                   Written By: Shahina Noor

chat bot
आपका साथी