प्रभु के बताए मार्ग पर चलें : बिशप

सिमडेगा :संत अन्ना महागिरजाघर में रविवार को पवित्र दृढ़ीकरण संस्कार सह मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया

By Edited By: Publish:Sun, 19 Oct 2014 08:05 PM (IST) Updated:Sun, 19 Oct 2014 08:05 PM (IST)
प्रभु के बताए मार्ग पर चलें : बिशप

सिमडेगा :संत अन्ना महागिरजाघर में रविवार को पवित्र दृढ़ीकरण संस्कार सह मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अनुष्ठाता बिशप स्वामी विंसेंट बरवा व उनके सहयोगियों ने मिस्सा अनुष्ठान सह पवित्र दृढ़ीकरण संस्कार संपन्न कराए। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हम सभी बपतिस्मा संस्कार के साथ कलिसिया में प्रवेश करते हैं और दृढ़ीकरण संस्कार के साथ प्रभु यीशु के बताए मार्गाें पर चलने के लिए संकल्प लेते हैं। हम सभी को प्रभु यीशु ख्रीस्त के जीवन के उद्देश्य का प्रचार प्रसार करना चाहिए। मिस्सा अनुष्ठान में विशप स्वामी का सहयोग पल्ली पुरोहित फादर बेंजामिन केरकेट्टा, फादर शैलेश केरकेट्टा, फादर मरियानुस, अग्नाशियुस टेटे, फादर कानेलियुस तिर्की, फादर विमल लकड़ा ने किया। वहीं संत अन्ना हॉस्टल ए की छात्राओं ने धर्मगीत प्रस्तुत किये। गीत का संचालन सिस्टर सोफिया के नेतृत्व में किया गया।

chat bot
आपका साथी