आरएसएस एकल अभियान के तहत वार्षिक दक्षता वर्ग का आयोजन

संसू गम्हरिया राजस्थान भवन गम्हरिया में आरएसएस की ओर से सरायकेला अंचल का एकल अभियान क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 12:05 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 12:05 AM (IST)
आरएसएस एकल अभियान के तहत 
वार्षिक दक्षता वर्ग का आयोजन
आरएसएस एकल अभियान के तहत वार्षिक दक्षता वर्ग का आयोजन

संसू, गम्हरिया : राजस्थान भवन, गम्हरिया में आरएसएस की ओर से सरायकेला अंचल का एकल अभियान के तहत वार्षिक दक्षता वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सरायकेला अंचल के संघ रक्षक डॉ. मनोज कुमार ने एकल अभियान के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि एकल विद्यालय एक शिक्षक वाला विद्यालय है जो कई वर्षों से भारत के उपेक्षित और आदिवासी बहुल सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में एकल विद्यालय फाउंडेशन द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य उन सभी बच्चों को प्राथमिक शिक्षा से जोड़ना है जो विद्यालय नहीं जाते हैं। ऐसे 30 बच्चों पर संस्था एकल विद्यालय संचालित करता है। उन्होंने कहा कि एकल विद्यालयों के माध्यम से लोगों को ग्राम विकास शिक्षा भी दी जा रही है। साथ ही, लोगों को जैविक खाद्य ओर कीटनाशक आदि के बारे में भी जानकारी दी जाती है। कार्यक्रम को सरायकेला अंचल के अभियान प्रमुख पंकज, अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख रविन्द्र कुमार, अंचल कार्यालय प्रमुख शुभाशीष प्रमाणिक, अंचल गतिविधि प्रमुख प्रफुल्लो प्रामाणिक, सह कार्यालय प्रमुख रितेश कुमार, नवीन व्यास आदि ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर श्री हरि कथा आयोजन प्रमुख दीपक, नगर संचालक केबी शास्त्री, अंचल सचिव जगदेव सिंह,अंचल सदस्य मनोरंजन बेज आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी