अवैध संबंध में युवक की हत्या

बोरियो (साहिबगंज) : बोरियो थानाक्षेत्र के महिसोल गांव के समीप शनिवार रात करीब 12 बजे कुल्हाड

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Jan 2018 03:04 AM (IST) Updated:Mon, 29 Jan 2018 03:04 AM (IST)
अवैध संबंध में युवक की हत्या
अवैध संबंध में युवक की हत्या

बोरियो (साहिबगंज) : बोरियो थानाक्षेत्र के महिसोल गांव के समीप शनिवार रात करीब 12 बजे कुल्हाड़ी मारकर इरफान अंसारी(30) की हत्या कर दी गई। वह बोआरीजोर थानाक्षेत्र के रामकोल गांव का था। हत्या का कारण अवैध संबंध बताया गया। मृतक के भाई हारुण अंसारी ने रामकोल निवासी प्रमोद पहाडिया व उसके पिता हरिणकोल पहाड़िया पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पूछताछ के लिए प्रमोद की पत्नी को हिरासत में लिया है। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

बताया गया कि शांति मालतो की शादी दो वर्ष पूर्व ही बोआरीजोर थाना के रामकोल गांव में प्रमोद पहाड़िया के साथ हुई थी। इरफान भी रामकोल गांव का ही था। धीरे-धीरे उसका अवैध संबंध शांति से हो गया। कुछ माह पहले वह इस महिला को लेकर पटना चला गया था। दो माह पूर्व उसने वापस लाकर महिला को उसके पति प्रमोद को सौंप दिया था। इस मसले पर गांव में पंचायती भी हुई थी। वहां इरफान ने माफी मांगते हुए भविष्य में शांति से संबंध नहीं रखने का भरोसा दिया था। बताया गया कि इसके बाद भी दोनों के बीच संबध बने रहे। प्राथमिकी के अनुसार शनिवार देर शाम प्रमोद पहाडिया, उसकी पत्नी, बच्चे व इरफान दलदली गांव में मेला देखने निकला था। महिसोल के समीप चादर में पहले से छिपाकर रखी कुल्हाड़ी से प्रमोद ने इरफान के सिर पर वार कर दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। उसकी पत्नी ने इरफान के परिजनों को इसकी सूचना दी। इधर, जानकारी मिलते ही एएसआइ मनोज कुमार ¨सह व गजेंद्र प्रसाद ¨सह घटनास्थल पर पहुंचें। पुलिस शांति से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। डीएसपी ललन प्रसाद ने महिला से पूछताछ की।

chat bot
आपका साथी