कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्षों का पदभार ग्रहण समारोह, बोले- पुरानों को सहेजकर, नए लोगों को जोड़कर करेंगे काम

रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष कुमार राजा और रांची जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश किरण महतो का स्वागत और पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। आयोजन में इस बात पर जोर दिया गया कि कि कैसे कांग्रेस के पुराने सदस्यों को सहेजते हुए लोगों को जोड़ा जाए।

By Anuj tiwariEdited By: Publish:Thu, 08 Dec 2022 03:53 PM (IST) Updated:Thu, 08 Dec 2022 03:53 PM (IST)
कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्षों का पदभार ग्रहण समारोह, बोले- पुरानों को सहेजकर, नए लोगों को जोड़कर करेंगे काम
कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष का कांग्रेस भवन में स्वागत, पदभार ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रांची, जागरण संवाददाता: रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष डा. कुमार राजा और रांची जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष डा राकेश किरण महतो का स्वागत और पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। पदभार ग्रहण समारोह में रांची महानगर और जिले के ग्रामीण इलाकों से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन पहुंचे और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष को पुष्पमाला देकर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकर ने कहा कि, रांची जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कमेटी के दोनों अध्यक्ष बहुत ही उर्जावान और जोश से भरे हुए हैं। वे संगठन की मजबूती के लिए कोई कसर नहीं छोडेंगे। उन्होंने रांची महानगर एवं जिला कांग्रेस अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे एक माह के अंदर अपनी कमेटी का गठन कर प्रदेश को अनुमोदन के लिए सौंपे और जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप कार्य करें।

यह भी पढ़ें: Ramgadh: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने जताया हत्या का शक, जांच में जुटी पुलिस

भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि, रांची जिला एवं महानगर के दोनों अध्यक्ष युवा औरअनुभवी हैं, उनका संघर्ष काफी लंबा रहा है। दोनों का दायित्व है कि, वे नये लोगों को पार्टी से जोड़ें और पुराने लोगों को सहेज कर साथ लेकर चलें। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि दोनों नेता रांची जिला के कार्यकर्ताओं और जनता की जनाकांक्षा के अनुरूप कार्य करेंगे।

रांची जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष डा राकेश किरण महतो ने कहा कि, संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत सदस्यता अभियान के बाद जिला अध्यक्षों के चयन हेतु चली लंबी चुनावी प्रक्रिया का पालन करने के बाद रांची जिला एवं रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों का चयन किया गया है। जिला अध्यक्ष का पद काफी जवाबदेही का पद होता है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता की भी काफी आकांक्षाएं होती है।

रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा कुमार राजा ने कहा कि मुझे संगठन चलाने का लंबा अनुभव है। उसी का लाभ उठाकर अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और जनता को लाभ दिलवाने की कोशिश करूंगा। इसके लिए अगर सड़क पर आंदोलन भी करना पडे़ तो वे पीछे नहीं हटेंगे। पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से अनादि ब्रहम, केशव महतो कमलेश, अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, संजय लाल पासवान, मानस सिन्हा, प्रदीप तुलस्यान सहित सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल थे।

chat bot
आपका साथी