खेल के अच्छे दिन आ रहे हैं: पीवी रमन्ना

पीवी रमन्ना ने कहा कि सिंधू अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर बेहतर खिलाड़ी बनी हैं।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Tue, 22 May 2018 03:22 PM (IST) Updated:Tue, 22 May 2018 03:37 PM (IST)
खेल के अच्छे दिन आ रहे हैं: पीवी रमन्ना
खेल के अच्छे दिन आ रहे हैं: पीवी रमन्ना

रांची, नवीन शर्मा। केंद्र सरकार अब खेलों पर विशेष ध्यान दे रही है, इसलिए अब खेल और खिलाड़ियों के अच्छे दिन आ रहे हैं। यह बात बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू के पिता पीवी रमन्ना ने कही। वे जेएससीए स्टेडियम रांची में रविवार को बैडमिंटन, टेबल टेनिस व स्क्वैश की सुविधाओं से युक्त रैकेट्स के उद्घाटन समारोह में शामिल होने रांची आए थे।

रमन्ना वॉलीबाल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। वे 1984-92 तक राष्ट्रीय वॉलीबाल टीम के सदस्य रहे हैं। सिओल में हुए एशियन गेम्स में ब्रांज मेडल जीतने वाली टीम में वे शामिल थे। वे खेल में उल्लेखनीय योगदान के लिए अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित हुए हैं।

रमन्ना ने देश में वॉलीबाल खेल की खराब स्थिति पर कहा कि पहले वालीबाल फेडरेशन में गड़बड़ी थी, इससे खेल को नुकसान हुआ था। अब स्थिति में सुधार हो रहा है तो खेल में भी सुधार हो रहा है। वॉलीबाल में भी आइपीएल जैसी लीग हो रही है। अब वालीबाल के भी अच्छे दिन आने वाले हैं।

छह फीट से ऊंचे वॉलीबाल खिलाड़ी का सीना भी बेटी की सफलता और उसको मिल रहे सम्मान से गर्व से चौड़ा हो रहा था। आंखों में प्रसन्नता की चमक लिए वे बोले सिंधू की रुचि बैडमिंटन में थी, इसलिए उसे इस खेल में प्रशिक्षण दिला कर आगे बढ़ाया। सिंधू अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर बेहतर खिलाड़ी बनी हैं। उन्होंने कहा कि पहले साइना नेहवाल बैडमिंटन को एक अच्छे मुकाम पर ले गईं। अब साइना और सिंधू दोनों मिलकर उसे और आगे ले जाएंगी।

chat bot
आपका साथी