Jharkhand Coronavirus News: झारखंंड में आज मिले 961 कोरोना मरीज, 8 की मौत

Jharkhand Coronavirus News रांची में जिन दो मरीजों की मौत हुई उनमें एक राजभवन का चतुर्थवर्गीय कर्मी भी शामिल है। आज कुल 15 मरीजों की मौत हो गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Fri, 11 Sep 2020 09:26 PM (IST) Updated:Fri, 11 Sep 2020 11:04 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंंड में आज मिले 961 कोरोना मरीज, 8 की मौत
Jharkhand Coronavirus News: झारखंंड में आज मिले 961 कोरोना मरीज, 8 की मौत

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड में कोरोना का मामला बढ़ता जा रहा है। आज शुक्रवार को भी 961 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। इसके अलावा आठ लोगों की मौत भी हुई है। इधर, रांची के रिम्‍स अस्‍पताल में आज 1152 सैंपलों की जांच की गई। इसमें से 95 पॉजिटिव मरीज और 1053 निगेटिव मामले सामने आए हैं। 95 पॉजिटिव मरीज में से रिम्‍स से 21, रांची से 11, खूंटी से 3, रामगढ़ से 55 और पांच मरीज बोकारो के हैं।

आज अभी तक 961 नए संक्रमित की पहचान हुई है, जबकि 1213 कोरोना मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं। आज जमशेदपुर में चार, रांची में दो तथा जामताड़ा और लोहरदगा में एक-एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई। रांची में जिन दो मरीजों की मौत हुई उनमें एक राजभवन का चतुर्थवर्गीय कर्मी भी शामिल है।

शुक्रवार को झारखंड में कुल 961 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 1213 मरीज स्वस्थ हुए। राज्य में कई दिनों बाद एक दिन में एक हजार से कम नए संक्रमित मिले हैं। आज कुल 15 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें पूर्वी सिंहभूम के चार, रांची के तीन, धनबाद तथा लोहरदगा के दो-दो तथा बोकारो, देवघर, जामताड़ा और प. सिंहभूम के एक-एक मरीज शामिल हैं।

कहां कितने नए मामले

शुक्रवार को बोकारो में 75, चतरा में 15, देवघर में 26, दुमका में 12, पूर्वी सिंहभूम में 201, गढ़वा में 37, गिरिडीह में 12, गोड्डा में 16, जामताड़ा में छह, हजारीबाग में 16, खूंटी में 21, कोडरमा में 15, लातेहार में 11, लोहरदगा में चार, पलामू में  29, रामगढ़ में 95, रांची में 82, साहिबगंज में नौ, सरायकेला में 21, सिमडेगा में 11 तथा पश्चिमी सिंहभूम में 66 नए संक्रमित की पहचान हुई।

1127 मरीज स्वस्थ भी हुए

शुक्रवार को बोकारो में 217, देवघर में 39, देवघर में 28, दुमका में 10,  पूर्वी सिंहभूम में 83, गढ़वा में 58, गिरिडीह में सात, गोड्डा में छह, जामताड़ा में छह, हजारीबाग में 40, खूंटी में 42, कोडरमा में 12, लातेहार में 51, लोहरदगा में दो, पलामू में 34, रांची में 329, रामगढ़ में 91, सरायकेला खरसावां में 15 तथा पश्चिम सिंहभूम में 57 मरीज स्वस्थ हुए।

chat bot
आपका साथी