आदिवासियों को लड़कर लेना होगा अधिकार

संवाद सहयोगी,रामगढ़ : आदिवासी कांग्रेस विभाग के जिलाध्यक्ष अनिल मुंडा ने कहा कि आदिवासियों को अपना हक व अधिकार लड़ कर लेना होगा। आदिवासियों के हक के लिए भगवान बिरसा ने अपनी शहादत दी है। भगवान बिरसा ने अखंड भारत का सपना देखकर ही आंदोलन कर अपनी जान गंवाई थी। जिलाध्यक्ष गुरुवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभागर में आदिवासी कांग्रेस विभाग की ओर से बिरसा मुंडा जयंती के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व सैकड़ों कार्यकर्ता झंडा, बैनर व भगवान बिरसा की चित्र को लेकर जुलूस की शक्ल में आयोजन स्थल तक पहुंचे। यहां पर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष, उद्घाटन कर्ता कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष रांची जिला विकास तिर्की, एमएम मरांडी, जोनल प्रवक्ता सीपी संतन, एआइसीसी सदस्य शहजादा अनवर, गो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 10:04 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 10:04 PM (IST)
आदिवासियों को लड़कर लेना होगा अधिकार
आदिवासियों को लड़कर लेना होगा अधिकार

रामगढ़ : आदिवासी कांग्रेस विभाग के जिलाध्यक्ष अनिल मुंडा ने कहा कि आदिवासियों को अपना हक व अधिकार लड़ कर लेना होगा। आदिवासियों के हक के लिए भगवान बिरसा ने अपनी शहादत दी है। भगवान बिरसा ने अखंड भारत का सपना देखकर ही आंदोलन कर अपनी जान गंवाई थी। जिलाध्यक्ष गुरुवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभागर में आदिवासी कांग्रेस विभाग की ओर से बिरसा मुंडा जयंती के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व सैकड़ों कार्यकर्ता झंडा, बैनर व भगवान बिरसा की चित्र को लेकर जुलूस की शक्ल में आयोजन स्थल तक पहुंचे। यहां पर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष, उद्घाटन कर्ता कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष रांची जिला विकास तिर्की, एमएम मरांडी, जोनल प्रवक्ता सीपी संतन, एआइसीसी सदस्य शहजादा अनवर, गोला जिप सदस्य ममता देवी, वरीय उपाध्यक्ष रंधीर गुप्ता व पूर्व मुखिया दिनेश मुंडा का स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया। अतिथियों ने भगवान बिरसा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर जयंती का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने भगवान बिरसा ने जीवन में अन्याय व जुल्म के खिलाफ संघर्ष किया। उनकी सोच से प्रेरणा लेने की जरूरत है। कहा कि झारखंड प्रदेश में भाजपा की सरकार आदिवासियों के हक और अधिकार से उन्हें वंचित कर रही है। आदिवासियों की जमीन को छिनने का काम कर रही है। इसके लिए संघर्ष तेज करने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल मुंडा व संचालन राजन करमालीने किया। मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। इस दौरान यमुना साव, महेश यादव, इमरान अंसारी, परमानंद ¨सह, अभिमन्यू तिवारी, रमेश बेदिया, बबलू मुंडा, रवि कुमार, प्रदीप प्रजापति, रवींद्र साहु, राजा करमाली, राजन करमाली आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी