विष्णु मंदिर विवाद में पुजारी ने एसडीओ से लगाई गुहार

मेदिनीनगर शहर थाना अंतर्गत बाजार क्षेत्र में स्थित विष्णु मंदिर में उत्पन्न विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को मंदिर के पुजारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मंदिर परिसर में अग्रसेन जयंती व होली मिलन समारोह जैसे आयोजनों पर रोक लगाने की मांग की है। कहा है कि मंदिर की पवित्रता और सनातन धर्म को बचाने के लिए यह जरूरी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Sep 2019 06:56 PM (IST) Updated:Fri, 27 Sep 2019 06:56 PM (IST)
विष्णु मंदिर विवाद में पुजारी ने एसडीओ से लगाई गुहार
विष्णु मंदिर विवाद में पुजारी ने एसडीओ से लगाई गुहार

मंदिर परिसर में अग्रसेन जयंती मनाने पर रोक लगाने की मांग संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : शहर थाना अंतर्गत बाजार क्षेत्र में स्थित विष्णु मंदिर में उत्पन्न विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को मंदिर के पुजारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मंदिर परिसर में अग्रसेन जयंती व होली मिलन समारोह जैसे आयोजनों पर रोक लगाने की मांग की है। कहा है कि मंदिर की पवित्रता और सनातन धर्म को बचाने के लिए यह जरूरी है। कहा कि प्राचीन विष्णु मंदिर के निर्माता विष्णु साहू थे। इसका उद्घाटन 1936 में महामना व भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय ने किया था। पुजारी शर्मा ने कहा है कि स्थापना काल से उनके दादा स्व पंडित नंदलाल पुजारी थे। उसी समय से उनके परिवार की ओर से मंदिर की आरती पूजा व भोग सुचारू रूप से किया जा रहा है। कहा है कि गत वर्ष एक खास समूह ने अग्रसेन जयंती के नाम पर मंदिर परिसर में संगीत पर बजाया। उसपर नृत्य कार्यक्रम भी किया गया। होली मिलन के नाम पर भी इसी तरह का आयोजन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि सनातन धर्म की आड़ में इस तरह का आयोजन शर्मनाक व निदनीय है। इससे मंदिर की छवि भी खराब हुई है। पुजारी शर्मा ने कहा है कि वे जब इस कार्यक्रम का विरोध किया तो अनाप-शनाप बोलकर धमकी भी दी गई है। उन्होंने सदर अनुमंडल पदाधिकारी से अग्रसेन जयंती व होली मिलन मंदिर परिसर में होने से रोकने की मांग की है। बाक्स..विष्णु मंदिर में विवाद सुलझाने की मांग

मेदिनीनगर : शहर थाना क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने विष्णु मंदिर में ट्रस्टी और पुजारी के बीच चल रहे विवाद को समाप्त कराने की मांग की। मांग करने वालों में नवीन तिवारी, मुकेश तिवारी, अजय शुक्ला, छोटू त्रिपाठी, प्रदीप यादव, राहुल कुमार, रोहित कुमार, राजन कुमार व बलवंत तिवारी आदि का नाम शामिल है। लोगों ने कहा है कि मंदिर के मुख्य पुजारी व ट्रस्टी के बीच वर्षों से विवाद चला आ रहा है। यह अब सार्वजनिक हो चुका है। आय दिन विवाद बढ़ने की भी संभावना दिख रही है। लोगों ने एसडीओ से इस मसले पर पहल करते हुए विवाद को सुलझाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी