एकता रहेगी तो देश जीतेगा : नामधारी

पोलपोल, पलामू : देश बहुत नाजुक दौर से गुजर रहा है। देश एक रहेगा तो जीतेगा। उक्त बातें सूबे के पूर्व

By Edited By: Publish:Sat, 24 Sep 2016 09:18 PM (IST) Updated:Sat, 24 Sep 2016 09:18 PM (IST)
एकता रहेगी तो देश जीतेगा : नामधारी

पोलपोल, पलामू : देश बहुत नाजुक दौर से गुजर रहा है। देश एक रहेगा तो जीतेगा। उक्त बातें सूबे के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष इंदर ¨सह नामधारी ने ही। वे पोलपोल में जागरण से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इसका कारण है कि उसके पीछे चीन खड़ा है। उन्होंने उड़ी हमले पर अफसोस जताते हुए कहा कि सरकार को कोई भी निर्णय सोच समझकर लेना होगा। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर दबाव है कि कुछ कर के दिखाएं। चुनाव के समय एक सिर के बदले 10 सिर लाने का वादा किया गया था। बावजूद अटैक पर प्रतिक्रिया होगी। पूरी दुनिया के लिए आतंकवाद एक गंभीर समस्या है। बावजूद भारत एक रहेगा, आपस में लोग नहीं लड़ेंगे तो देश हर मोर्चा पर विजयी रहेगा। मौके पर मुन्ना ¨सह, भरदुल ¨सह, ब्रजमोहन तिवारी, सुरेश राम, महेद्र ¨सह, लालमणि ¨सह, सुधीर मिस्त्री, चक्रवर्ती तिवारी, शंभू प्रसाद समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी