एसपी ने किया पाकुड़िया थाना का औचक निरीक्षण

संवाद सूत्र, पाकुड़िया (पाकुड़) : पुलिस कप्तान  सुनील भास्कर ने रविवार को पाकुड़िया थाना क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 08:22 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 08:22 PM (IST)
एसपी ने किया पाकुड़िया थाना का औचक निरीक्षण
एसपी ने किया पाकुड़िया थाना का औचक निरीक्षण

संवाद सूत्र, पाकुड़िया (पाकुड़) : पुलिस कप्तान  सुनील भास्कर ने रविवार को पाकुड़िया थाना का औचक निरीक्षण किया। सभी पुलिस पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की जानकारी ली। अपराध नियंत्रण को लेकर सभी पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटा सजग रहने, नियमित गश्ती करने का निर्देश दिया। असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने अपराध मुक्त करने का निर्देश दिया। एसपी ने पाकुड़िया थाना क्षेत्र की भौगोलिक एवं सीमाई इलाके की जानकारी ली। बिना नंबर, बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चालकों के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश दिया। अवैध वाहनों की परिचालन पर रोक लगाने का भी निर्देश दिया। एसपी ने जवानों के रहने की व्यवस्था, पेयजल सुविधा का भी जायजा लिया। मौके पर एसडीपीओ शशिप्रकाश, पुलिस निरीक्षक बीके पांडेय, थाना प्रभारी धनपति लोहरा सहित थाने के सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी