जुलूस निकाल सेविका सहायिकाओं ने किया प्रदर्शन

फोटो नंबर 27पीकेआर 1718 में जागरण टीमपाकुड़ रांची में अपनी मांगों को लेकर राजभव

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Sep 2019 05:49 PM (IST) Updated:Sat, 28 Sep 2019 06:35 AM (IST)
जुलूस निकाल सेविका सहायिकाओं ने किया प्रदर्शन
जुलूस निकाल सेविका सहायिकाओं ने किया प्रदर्शन

फोटो नंबर 27पीकेआर 17,18 में

जागरण टीम,पाकुड़: रांची में अपनी मांगों को लेकर राजभवन की ओर से मार्च कर रही आंगनबाड़ी सेविकाओं पर लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय से आंगनबाड़ी सेविकाओं ने विरोध प्रदर्शन रैली निकाली। प्रखंड कार्यालय से निकलकर आक्रोश मार्च बिरसा चौक होते हुए पुन: प्रखंड कार्यालय के समक्ष पहुंचा। इस दौरान सेविकाओं द्वारा रघुवर की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

महेशपुर: प्रखंड मुख्यालय स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर से शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष कोशिला देवी के नेतृत्व में आक्रोश रैली निकाली गई। आक्रोश रैली में मुख्य रूप से विगत मंगलवार को रांची में पुलिस द्वारा हड़ताली आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं पर बर्बरतापूर्ण ढंग से लाठी चार्ज किए जाने की घटना का जमकर विरोध प्रकट करते हुए रघुवर दास सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना के विरोध में शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय के प्रमुख चौक चौराहों तथा सड़कों से होता हुआ आक्रोश रैली अंबेदकर चौक पहुंचा। जहां हड़ताली आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं ने रघुवर दास का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम को महेशपुर प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने भी अपना समर्थन दिया है। आक्रोश रैली सह पुतला दहन कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष कोशिला देवी, अकीदन निशा, रूथ किस्कू, रेशमी किस्कू, हीरामुनी मड़ैया, शमीमा खातुन सहित सैकड़ों हड़ताली आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाएं शामिल थी। साथ ही झामुमो के महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदुद के नेतृत्व में दर्जनों झामुमो कार्यकत्र्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी