सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

चिकित्सा कर्मचारी संघ व चर्तुथवर्गीय कर्मचारी संघ ने बुधवार को पुराना सदर अस्पताल प्रांगण में राष्ट्रीय विरोध दिवस मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 05:07 PM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 05:07 PM (IST)
सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन
सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

पाकुड़ : चिकित्सा कर्मचारी संघ व चर्तुथवर्गीय कर्मचारी संघ ने बुधवार को पुराना सदर अस्पताल प्रांगण में राष्ट्रीय विरोध दिवस मनाया। इस दौरान सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार द्वारा जबरदस्ती छंटनी करने, राष्ट्रीय कंपनियों का निजीकरण करने, नई पेंशन नीति सहित अनुबंध ठेका कर्मी का सरकारीकरण नहीं करने का विरोध किया। कर्मियों ने कहा कि सरकार नई पेंशन नीति को खत्म कर पुरानी पेंशन नीति को लागू करे और अनुबंधकर्मियों को स्थायीकरण करे। चर्तुथवर्गीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की नीति ठीक नहीं लग रही है। राष्ट्रीय कंपनियों को निजीकरण किया जा रहा है। इससे आम लोगों को काफी नुकसान होगा। इस मौके पर चंद्रशेखर सिंह, संतोष कुमार, गोपाल कुमार, नीरज हाजरा, विजय हांसदा, रोसा एरिस तिग्गा, नील सुमन कुजूर, अनूप हजारी, रामदेव एक्का, मीनू चौरसिया, बेंजामिन मुर्मू आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी