लोहरदगा में सड़क हादसे में महिला की मौत

लोहरदगा शहरी क्षेत्र के मुख्य डाकघर के समीप शुक्रवार अपराह्न तेज रफ्तार बॉक्साइट ट्रक ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी वजह से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में एक पुरुष और एक महिला आंशिक रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Mar 2019 11:16 PM (IST) Updated:Sat, 30 Mar 2019 06:45 AM (IST)
लोहरदगा में सड़क हादसे में महिला की मौत
लोहरदगा में सड़क हादसे में महिला की मौत

लोहरदगा : लोहरदगा शहरी क्षेत्र के मुख्य डाकघर के समीप शुक्रवार अपराह्न तेज रफ्तार बॉक्साइट ट्रक ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी वजह से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना में एक पुरुष और एक महिला आंशिक रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना में महिला का शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गया है। बताया जा रहा है कि कुडू थाना क्षेत्र के चुंद पतराटोली गांव निवासी अवतार प्रजापति का पुत्र महावीर महतो (27 वर्ष) अपनी पत्नी पूर्णिमा देवी (25 वर्ष) और मां पारो देवी (50 वर्ष) के साथ पल्सर मोटरसाइकिल से लोहरदगा से कुडू की ओर जा रहा था। इसी दौरान मुख्य डाकघर के समीप एक तेज रफ्तार बॉक्साइट ट्रक ने महावीर की मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मोटरसाइकिल में बैठी पारो देवी नीचे गिर गई। ट्रक से कुचल कर उसकी मौत हो गई। इस घटना में महावीर महतो और पूर्णिमा देवी को भी आंशिक रूप से चोट आई है। सड़क दुर्घटना की वजह से कुछ समय के लिए यहां पर सड़क जाम लग गया था। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही ट्रक को भी जब्त कर लिया है। महावीर और पूर्णिमा को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। एक माह के भीतर यहां पर इस प्रकार की दूसरी घटना है। इससे पहले भी एक महिला की इसी तरह से दर्दनाक मौत हो चुकी है। बार-बार यहां पर इस प्रकार की घटना होने से लोगों में आक्रोश है

chat bot
आपका साथी