नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र से नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को धर दबोचा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 07:08 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 07:08 PM (IST)
नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

भंडरा (लोहरदगा) : लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र से नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की बड़ी बहन ने भंडरा थाना में दो लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद भंडरा थाना पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए दोनों आरोपितों को भंडरा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस आगे की करवाई में जुट गई है। पीड़िता की बड़ी बहन ने भंडरा थाना पुलिस को दिए बयान में कहा है कि रांची शहरी क्षेत्र के मोरहाबादी निवासी शिमनेस कुजूर के पुत्र शशिकांत कुजूर और कामेश्वर राम के पुत्र प्रकाश कुमार ने 16 अक्टूबर 2019 को उसकी छोटी बहन का अपहरण कर रांची के कांके थाना अंर्तगत डूमरटोली स्थित निर्माणधीन मकान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। उन्होंने बताया कि शिमनेस और शशिकांत 15 अक्टूबर 2019 को भंडरा थाना क्षेत्र के एक घर में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। जहां से दोनों ने स्कोर्पियो वाहन संख्या जेएच 01 बीएफ-7763 से उसकी नाबालिग बहन का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त स्कोर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया है।

chat bot
आपका साथी