Jharkhand Crime News: पुलिस के हत्थे चढ़े बाइक चोर गिरोह के 2 सदस्य, गिरफ्तार कर भेजा जेल; छापेमारी जारी
रजरप्पा थाना पुलिस ने रविवार रात बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया और इन्हें कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि पुलिस ने गिरोह के मास्टर माइंड पर भी मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
संवाद सूत्र, रजरप्पा (रामगढ़)। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में रजरप्पा थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर रविवार को पूरी कागजी कार्रवाई करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
जेल जाने वालों में आरोपित में मारंगमरचा पोखर टोला निवासी इनोद कुमार महतो व सोढ़ निवासी विजय कुमार सिंह शामिल हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
आरोपितों ने पूछताछ में ये बताया
वहीं आरोपियों द्वारा पूछताछ में बताए गए अपने साथी मास्टर माइंड सिकनी मोड़ निवासी सुभाष कुमार महतो पर भी मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के इस सफलता से बाइक चोरों में हड़कंप मच गया है।
इस संबंध में रजरप्पा थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मारंगमरचा गांव के पोखर टोला में चोरी की अलग-अलग मोटरसाइकिलों की बिक्री किए जाने की बात कर रहे थे।
पुलिस ने मामले पर क्या कहा?
इस सूचना पर अवर निरीक्षक अखिलेश सिंह के नेतृत्व में जयश्री वर्मा सहित कई जवानों को कार्रवाई के लिए भेजा गया। जहां दोनों आरोपियों को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस के पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। जिससे पता चला कि इन लोगों का एक संगठित गिरोह है।
जिसका मास्टरमाइंड सिकनी मोड़ निवासी सुभाष कुमार महतो शामिल हैं। ये लोग आर्थिक लाभ कमाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना कर मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते हैं। साथ ही इन गाड़ियों का नंबर प्लेट बदलकर बहुत सस्ते दामों में बेच देते हैं।
ये भी पढे़ं-
Jharkhand News: गिरीडीह के उसरी फॉल में हादसा! जलप्रात में नहाने गए 2 लड़कों की डूबने से मौत